राजनीतिप्रदेश
Trending

गौतमबुद्ध नगर सीट पर तेजी से खिल रहा है कमल, ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी और साइकिल भी कम चला, फुल ने भी ग्रामीण इलाकों में कड़ी टक्कर दी

गौतमबुद्ध नगर, रफ्तार टुडे। नोएडा, दादरी और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शहर से लेकर खुर्जा तक फैले हुए गौतमबुधनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा सीट पर चल रहे मतदान के बीच बहुत साफ संकेत नजर आ रहे हैं। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा शहर हो, ग्रेटर नोएडा वेस्ट का क्षेत्र हो या फिर दादरी, जारचा, सूरजपुर, भंगेल, जेवर, दनकौर, खुर्जा अथवा सिकंदराबाद जैसे कस्बे हों सभी जगह कमल का फूल तेजी से खिलता हुआ नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी फूल खूब खिल रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हाथी भी चलता हुआ नजर आ रहा है लेकिन उसके बूथ पर संज्ञा काफी कम है। दादरी विधानसभा क्षेत्र को छोडक़र साइकिल की सवारी कहीं भी नजर नहीं आ रही होगी। कमल के खेलने की रफ्तार लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है।

 संतोषजनक है वोटिंग की गति 1 बजे की स्थिति

नोएडा सीट पर मतदान की गति सामान्य बनी हुई थी। मतदान प्रतिशत में नोएडा शहर पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। ग्रेटर नोएडा शहर तथा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मतदान का प्रतिशत सामान्य देखा जा रहा है। खुर्जा विधानसभा तथा सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान अधिक हो रहा है। तीसरे नंबर पर जेवर क्षेत्र का मतदान प्रतिशत है। विश्लेषक मान रहे हैं कि जेवर, सिकंदराबाद तथा खुर्जा क्षेत्र में हाथी की गति कमल के फूल को खिलने से रोकने का भरपूर प्रयास कर रही है, लेकिन रोक नहीं पएगी ऐसा हमारे राजनीतिक विश्लेषण मानते है।

उत्तर प्रदेश की नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। शुक्रवार को लोगों में मतदान को लेकर लगातार उत्साह बना हुआ है। नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट पर 1 बजे तक 32.48 प्रतिशत मतदान हो गया है।

खुर्जा और सिकंदराबाद में उत्साह बरकरार

नोएडा सूचना विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 24.48 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) संसदीय क्षेत्र की खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा के मतदाताओं में उत्साह बरकरार है। नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) लोकसभा सीट पर खुर्जा और सिकंदराबाद में सबसे अधिक मतदान किया गया है। वहीं जेवर विधान सभा क्षेत्र में भी वोटरों में उत्साह बढ़ गया है।

सुहाने मौसम में चुनावी माहौल भी सुहाना

मौसम सुहाना होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पोलिंग केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से बादल छाए होने से हर गांव, सेक्टर और सोसायटी के बूथ पर अच्छी भीड़ देखी जा रही है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को 40 डिग्री तापमान होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन सुबह से बादल छाए रहने से मतदाताओं में खुशी दिखाई दे रही है।

कहां हुआ कितना मतदान, यह आंकड़े हमें लगभग 1:00 बजे करीब प्राप्त हुए (हम इस आंकड़े की पुष्टि नहीं करते)

61- नोएडा — 31.3%

62- दादरी  — 39.80%

63- जेवर   — 33.87%

64- सिकंदराबाद  — 38.17%

70- खुर्जा — 38.22%

कुल मतदान प्रतिशत: 32.48% लगभग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button