रस्सी से मेट्रो पिलर खींचकर जताया ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर निरस्त होने का विरोध
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किएजाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रोपिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्यामें स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकरनोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार–बारडीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है। निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोईठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोईप्रगति नजर नहीं आ रही। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहारलगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहाहै। बार–बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाजकिया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू कियाजाए।” एक्टिव सिटीजन के आलोक कुमार ने कहा कि “यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन आधारभूतसुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट न होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।सरकार को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।” नोवरा (नोएडा ओनर विलेज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्टके बिना शहरी आबादी एवं गांव के भी लोगों को दिक्कत होती है और हम सब की यही मांग है कि जल्द से जल्दमेट्रो कार्य शुरू होना चाहिए। आज के प्रदर्शन में शामिल सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना कोस्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैलको हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। Abhishek Sharma
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed