आम मुद्दे

धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज जी के दिशा निर्देशन में रामलीला का हुआ मंचन

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आज दिनांक 27/9/2022 श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में परम पूज्य गोस्वामी सुशील जी महाराज जी के दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। रामलीला मैदान ऐच्छर पाई सेक्टर में आज के मंचन में मुख्य लीला.. ब्रह्मर्षि भगवान नारद के मोह की कथा की प्रस्तुति है कि कैसे भगवान नारद को मोह उत्पन्न हो जाता है और कैसे भगवान ने माया रची एक सुंदर नगरी बनाई। उसमें एक विश्व मोहिनी नाम की कन्या के विवाह तैयारियां की। देव ऋषि नारद जब उस नगर के सामने से निकले तो मोहित हो गए। माया में फंस गए नारद के मन में आया कि जो इस कन्या से शादी करेगा। वह तो पूरे ब्रह्मांड का नायक होगा देव ऋषि नारद भगवान विष्णु के पास गए उनसे अपना स्वरूप मांगा। भगवान विष्णु ने उन्हें बंदर का रूप दे दिया क्योंकि भगवान विष्णु अपने भक्त देव ऋषि नारद का कल्याण चाहते थे। भगवान विष्णु द्वारा रचित उस कन्या ने स्वयंवर में किसी अन्य राजा के गले में माला डाल दी तो भगवान के पार्षद जय और विजय इस पर हंसने लगे देव ऋषि नारद ने जय और विजय को श्राप दे दिया। और भगवान विष्णु को भी श्राप दे दिया कि तुमने जो आज मेरा बंदर का मुख बनाया है यही आगे चलकर तुम्हारी रक्षा करेगा। भगवान विष्णु ने अपना असली रूप दिखाया तो देव ऋषि नारद का मोह दूर हुआ। देव ऋषि नारद को दुख भी हुआ कि मैंने भगवान को श्राप दे दिया। परंतु भगवान ने देव ऋषि नारद को समझाया कि यह सब मेरी इच्छा से है। अहंकार जीव का सबसे बड़ा दुश्मन है। किसी बात का भी अहंकार नहीं करना चाहिए।

और इस प्रकार आज के मंचन का शुभारंभ नारद लीला से किया जाएगा इस अवसर पर कमेटी के संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर शेर सिंह भाटी संरक्षक हरवीर मावी सुशील नागर बालकिशन सफीपुर सतीश भाटी पंडित प्रदीप शर्मा अध्यक्ष आनंद भाटी, श्रीमती ममता तिवारी महासचिव, अजय नगर कोषाध्यक्ष, धीरेंद्र भाटी मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बरौली, जितेंद्र भाटी, सुभाष भाटी, योगेंद्र भाटी, जितेंद्र भाटी चोहड़ पुर उमेश गौतम जी, नरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, रोशनी सिंह, फिरे प्रधान, सतवीर मुखिया जी, प्रधान सुनील खारी, गजेंद्र शर्मा,वीरपाल मावी, अरुणा शर्मा, अतुल आनंद सिंह, ज्योति सिंह, आदि समस्त संगठन के लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button