ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने और समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित एवंसकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नोएडा पुलिस ने सेक्टर-110 स्थितपुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में मिशन शक्ति सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रममिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत “सशक्त महिला, समृद्ध राज्य” के विज़न के साथ आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के उन व्यक्तियों को सम्मानित करना था, जो महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसताऔर पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में अहम भूमिका निभा रहे हैं। “डीआईजी राजीव नारायण मिश्रा ने किया संबोधित—महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर” इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव नारायण मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवंव्यवस्था), गौतम बुद्ध नगर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाशडाला। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल हस्तक्षेप तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और समाज व पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता बेहद आवश्यक है। “गलगोटिया विश्वविद्यालय के शिक्षकों को मिला सम्मान” समारोह के दौरान गलगोटिया विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल की प्रोफेसर डॉ. शिवांगी शर्मा और लिबरल एजुकेशनस्कूल के प्रोफेसर डॉ. कुमार आशुतोष को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन दोनों शिक्षकों को मध्यस्थता, पारिवारिक विवाद समाधान और समाज में शांति स्थापित करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान दियागया। “विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को भी किया गया सम्मानित” इस आयोजन में बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, खेल, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतिष्ठित महिलाओं को भीसम्मानित किया गया। इन महिलाओं को उनके पेशेवर उत्कृष्ट कार्यों के साथ–साथ समाज में सुरक्षित औरसमावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों के लिए सराहा गया। “डीसीपी विमेन सेफ्टी ने बताई पुलिस की रणनीति—पिंक बूथ जैसी पहल बनी भरोसे का केंद्र” समारोह में अनुकृति शर्मा, डीसीपी विमेन सेफ्टी ने पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जारहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस नागरिकों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकिजिले को महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने पिंक बूथ जैसी विशेष पहलों का उल्लेखकरते हुए कहा कि इससे महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है। “समाज के सभी वर्गों की साझेदारी से ही संभव है सशक्त बदलाव” कार्यक्रम के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि महिला सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए पुलिस, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की साझेदारी बेहद जरूरीहै। यह समारोह इस बात का प्रतीक बना कि जब समाज के विभिन्न वर्ग एकजुट होकर काम करते हैं, तो सकारात्मकबदलाव निश्चित रूप से संभव होता है। “मिशन शक्ति बना बदलाव का मंच—प्रेरणा और सम्मान का संगम” मिशन शक्ति सम्मान समारोह 2026 ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को एक मंच पर लाकर नकेवल उनके योगदान को सम्मानित किया, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित किया कि वे महिला सशक्तिकरण कीदिशा में आगे आएं। “सुरक्षित और समावेशी समाज की ओर एक और मजबूत कदम” यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और अन्यगणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नोएडा पुलिस की यह पहल एक बार फिर यह साबित करती हैकि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास ही एक बेहतर और सुरक्षित समाज की नींव रख सकतेहैं। Abhishek Sharma
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed