नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा के सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में सामाजिक एकता, सांस्कृतिकमूल्यों और राष्ट्रीय समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा एक भव्य ‘कविसम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह साहित्यिक और सांस्कृतिक संध्या शाम 5 बजे से शुरू होकर देर शामतक उत्साह और ऊर्जा से भरपूर माहौल में सम्पन्न हुई। “गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति” इस भव्य आयोजन में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से बजरंग लालबांगड़, प्रख्यात कवि कुमार विश्वास, अभिनेता बिंदु दारा सिंह, संदीप मारवाह (फाउंडर, एशियन एकेडमी ऑफफिल्म एंड टीवी), भाजपा नेता एवं लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, भाजपा नेता सुरेंद्र नागर तथा एम3एम नोएडाके मैनेजिंग डायरेक्टर यश गर्ग शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और युवाओं की भागीदारी ने इसेजन–जन का उत्सव बना दिया। “कवियों की प्रस्तुति ने जीता दिल” कवि सम्मेलन में मंच पर देश के जाने–माने कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कुमार विश्वास, रमेश मुस्कान, सुदीप भोला, हेमंत पांडेय, अल्पना पांडेय कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम सेसामाजिक मुद्दों, सांस्कृतिक विरासत और मानवीय मूल्यों पर प्रभावशाली प्रकाश डाला। भाजपा नेता एवं लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी ने कहा कि वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेन “कवि सम्मेलन केमाध्यम से हमने समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर संवाद और समरसता को बढ़ावा देने का प्रयासकिया है। हमारा उद्देश्य एक समावेशी और जागरूक समाज का निर्माण करना है।” “दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार से हुआ शुभारंभ” कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिकजाप ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। साथ ही, उपस्थित लोगों ने प्राणायाम और योगाभ्यास मेंभाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी ग्रहण किया। “समरसता और संवाद का मंच बना कवि सम्मेलन” इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहरी समाज और वनवासी (आदिवासी) एवं वंचित समुदायों के बीच संवादस्थापित करना और आपसी समझ को मजबूत करना रहा। फाउंडेशन का मानना है कि जब समाज के विभिन्न वर्गएक मंच पर आते हैं, तो समावेशी विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं। “कुमार विश्वास की ओजपूर्ण प्रस्तुति रही मुख्य आकर्षण” कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण कुमार विश्वास की ओजपूर्ण प्रस्तुति रही। उनकी कविताओं और विचारों नेश्रोताओं को भावविभोर कर दिया और एकता, राष्ट्रप्रेम तथा नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। “आयोजक का संदेश—समावेशी समाज की ओर कदम” मयूर कालरा कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक, ने कहा कि कवि सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों कोएक मंच पर लाकर संवाद और समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन काउद्देश्य एक जागरूक, समावेशी और सशक्त समाज का निर्माण करना है। “देशभर में सक्रिय संगठन, निरंतर प्रयास जारी” वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिमबंगाल, असम, ओडिशा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सक्रिय है और वंचित वर्गों के उत्थान केलिए निरंतर कार्य कर रहा है। “कविता के माध्यम से जुड़ता समाज” यह भव्य कवि सम्मेलन न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने औरसमरसता का संदेश फैलाने का एक प्रभावी माध्यम भी बना। इस आयोजन ने यह साबित किया कि साहित्य औरसंस्कृति समाज को जोड़ने की सबसे मजबूत कड़ी हैं। Abhishek Sharma
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed