आम मुद्दे

नोएडा में रहकर घूमने में नही होगा पैसे खर्च, आएं फैमिली संग नोएडा की सस्ती जगहों पर

नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडा के पास पिकनिक मनाने वाली खूबसूरत जगहों के बारे में, शहर की हलचल से दूर आराम करने के लिए लोग पिकनिक स्पॉट पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। पिकनिक वास्तव में एक बेहतरीन रूटे्रस बूस्टर है। यहां जाने से न केवल आपका मन शांत हो जाता है, बल्कि बच्चों के साथ एन्जॉय करने से आप कुछ देर के लिए ही सही द़ुनिया की हर टेंशन से दूर हो जाते हैं।

यह आपको भाग-दौड़ भरी लाइफ से थोड़ा ब्रेक देने का अच्छा विकल्प है। अगर आप तुरंत ही कोई पिकनिक प्लान करना चाहते हैं, तो नोएडा के पास ऐसी बहुत सी जगह हैं, जहां आप अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं। इंटरनेशनल पिकनिक डे के मौके पर जानते हैं।

सेक्टर 95 में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन सिर्फ नोएडा ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर क्षेत्र में सबसे खूबसूरती से डिजाइन की गई हरी-भरी जगहों में से एक है। 82.5 एकड़ में फैली इस जगह में वास्कुला का संयोजन दिखाई देता है। यहां पर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण 18 फीट ऊंची हाथी की मूर्तियां हैं। यहां पर एक स्मारक और संग्रहालय भी है, जो दलित प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को समर्पित है। यह जगह सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है।

प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए ओखला बर्ड सैंचुरी बहुत अच्छी जगह है। लगभग 4 किमी के क्षेत्र में फैली इस सैंचुरी का निर्माण ओखला बेराज के निर्माण के कारण हुआ था। यह हरा-भरा खूबसूरत वंडरलैंड लगभग 188 देशी और विदेशी पौधों की प्रजातियों, 320 पक्षी प्रजातियों, तितलियों, कीड़ों और कई अन्य लोगों का घर है। माइग्रेशन सीजन के दौरान हजारों पक्षी यहां आते हैं।

यहां पर एम्यूजमेंट और वॉटर पार्क वास्तव में आपको बहुत रिलेक्स कर देंगे। एंटरटेनमेंट में लगभग 20 राइड्स है, जो दो कैटेगरी में डिवाइड हैं- रोड शो और ला फिएस्टा। वॉटर पार्क 23 आकर्षण हैं, जिनमें बच्चों के लिए राइड्स और पूल शामिल है। इस एंटरटेनमेंट जोन में आने वालों के लिए वंडर स्पीड वे है। यह शहर का एक मात्र स्थान है, जहां आप दिनभर अपने परिवार और बच्चों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

भारत का सबसे बड़ा इंडोर थीम पार्क ओह मैक्स इंडोर वंडरलैंड, नोएडा में है। यहां आप पूरे दिन मस्ती कर सकते हैं। यहां पर एक ही छत के नीचे आप मुगल गार्डन, ताजमहल के सीक्रेट चैंबर, अमेजॉन के जंगल, चॉकलेट फैक्ट्री और मिरर भूलभलैया का मजा ले सकते हैं। एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए यहां पर 30 ऑब्स्टेकल्स हैं।

ग्रेटर नोएडा में सूरजपूर गांव में है। दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए नोएडा में यह बेस्ट प्लेस है। यहां आप पक्षियों का झुंड देख सकते हैं। इस सैंचुरी में पक्षियों की 180 से ज्यादा प्रजातियां रहती हैं। एवियन आबादी के अलावा आप यहां विभिन्न प्रकार की तितलियां और मछलियों को देख सकते हैं। सैंचुरी के पेड़-पौधे और जीव फोटोग्राफर्स के लिए अच्छा विकल्प है।

Related Articles

Back to top button