UniversityCollegeग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीनशिक्षा

Sharda University News : शारदा देवी गुप्ता की 7 वी पुण्यतिथि पर शारदा विश्वविद्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर, माँ शारदा देवी एवं आनंद स्वरूप गुप्ता की प्रतिमाओं का अनावरण और स्थापना, विश्वविद्यालय परिवार ने सेवा, शिक्षा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में शारदा विश्वविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रिषभ गुप्ता, शारदा हॉस्पिटल एवं शारदा केयर हेल्थसिटी के वरिष्ठ चिकित्सक, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार, एडवाइजर डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. आर.सी. सिंह, डॉ. भुवनेश कुमार तथा डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार समेत विभिन्न विभागों के डीन और एचओडी मौजूद रहे।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। शारदा विश्वविद्यालय में स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी गुप्ता जी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के फैकल्टी, स्टाफ, चिकित्सकों और विभिन्न विभागों से जुड़े सदस्यों ने एकत्र होकर स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जीवन, संस्कारों तथा शिक्षा एवं सेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच माँ शारदा देवी एवं आनंद स्वरूप गुप्ता जी की प्रतिमाओं का अनावरण एवं स्थापना भी की गई। इस अवसर पर पूरा परिसर श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत नजर आया।

इस्कॉन के भक्तों ने प्रस्तुत किया भजन-कीर्तन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर, नोएडा से आए भक्तों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। भक्ति संगीत और आध्यात्मिक वातावरण के बीच विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। भजन-कीर्तन के माध्यम से स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की स्मृतियों को नमन किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और भावुकता का माहौल बना रहा।

शिक्षा और सेवा के माध्यम से मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

इस अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती शारदा देवी गुप्ता को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन परिवार और समाज के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने सादगी, सेवा और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि उनकी माताजी के संस्कारों ने उनके जीवन और कार्यों को हमेशा दिशा दी। पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए विश्वविद्यालय परिवार उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि शिक्षा और सेवा के माध्यम से समाज के लिए योगदान जारी रखा जाए।

सकारात्मक सोच से समाज में बदलाव संभव

शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में बेहतर कार्य करने का प्रयास करना चाहिए और सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सकारात्मक सोच व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। पउन्होंने अपनी माताजी को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने और समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा दी। उन्हीं के संस्कारों और प्रेरणा से सकारात्मक ऊर्जा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रो चांसलर ने कहा कि शिक्षा को आगे बढ़ाना और उसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने समाज के हित में शिक्षा और सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में शारदा विश्वविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रिषभ गुप्ता, शारदा हॉस्पिटल एवं शारदा केयर हेल्थसिटी के वरिष्ठ चिकित्सक, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के वाइस चांसलर डॉ. परमानंद, रजिस्ट्रार डॉ. विवेक गुप्ता, छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार, एडवाइजर डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. आर.सी. सिंह, डॉ. भुवनेश कुमार तथा डायरेक्टर पीआर डॉ. अजीत कुमार समेत विभिन्न विभागों के डीन और एचओडी मौजूद रहे।

इसके अलावा विश्वविद्यालय के चिकित्सक, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मूल्यों, संस्कारों, शिक्षा और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button