ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। प्राचीन एवं ऐतिहासिक बाराही मेला-2026 के अंतर्गत बुधवार को आयोजितसांस्कृतिक संध्या लोक संस्कृति की रंगत और सुरों की मधुर गूंज से सराबोर रही। रागनी, भजन और लोकनृत्य कीमनमोहक प्रस्तुतियों ने मेला प्रांगण को जीवंत बना दिया, जहां उपस्थित दर्शक देर रात तक कार्यक्रमों का आनंदलेते रहे। कार्यक्रम में जयवीर भाटी और सुरेंद्र भाटी एंड पार्टी (कुलीपुरा) के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रागनियों कीप्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयवीर भाटी द्वारा प्रस्तुत भजन—“मां बाराही की कृपा से, पूर्ण यहांहर काम हुआ, सूरजपुर बाराही के यहां से दुनिया में सब नाम हुआ…” ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया।यह भजन शिव मंदिर सेवा समिति के महासचिव ओमवीर बैसला की रचना है, जिसे दर्शकों ने विशेष सराहना दी। नरेश नागर ने गोपीचंद के प्रसंग पर आधारित रागनी प्रस्तुत कर लोकगाथा की परंपरा को जीवंत किया, वहीं अनुचौधरी और जयवीर भाटी की जोड़ी ने सत्यवान–सावित्री की कथा पर आधारित आमने–सामने की रागनी प्रस्तुतकर कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। उनके संवादात्मक बोलों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सुरेंद्र भाटी और सरिता कश्यप ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से माहौल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसकेसाथ ही भावना (गाजियाबाद), डोली शर्मा (मेरठ) और अनु चौधरी (बुलंदशहर) ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर मंच परऊर्जा का संचार किया, जिससे पूरा मेला प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणवी भजन गायक महेश नागर (रचौती) उपस्थित रहे, जिनका शिवमंदिर सेवा समिति द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महेश नागर ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से वातावरण कोभक्तिमय बना दिया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देतेहुए कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने नशामुक्ति का संदेश देते हुएसमाज को जागरूक रहने का आह्वान भी किया। मेले के दूसरे लोक कला मंच पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रही, जहां आरसीएफ इवेंट(हरियाणवी डांस ग्रुप) के कलाकारों ने “बरसाने गोरी”, “ड्यूटी फाक डांस”, पंजाबी डांस और “जूनियर दलजीतसॉन्ग” जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ग्रुप के डायरेक्टर राजा चौधरी ने कार्यक्रमों कीजानकारी साझा की। Raftar Today
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed