ताजातरीनप्रदेश

Fir Lodged Against Sanjay Raut In Mandawali Police Station Objectionable Remarks Against Bjp Workers – दिल्ली: संजय राउत के खिलाफ मंडावली थाने में एफआईआर दर्ज, भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी 

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:59 PM IST

सार

दीप्ति ने आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। अपनी शिकायत में दीप्ति की ओर से इंटरव्यू की प्रति भी पुलिस को सौंपी गई थी।

ख़बर सुनें

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि एक निजी मराठी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सांसद संजय राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने मामले की शिकायत मंडावली थाने में की। 

दीप्ति ने आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। अपनी शिकायत में दीप्ति की ओर से इंटरव्यू की प्रति भी पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने रविवा को इस संबंध में आईपीसी की धारा 500 और 509 (मानहानि और अपशब्दों का प्रयोग) का मामला दर्ज कर लिया है। मंडावली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार को वह एक निजी मराठी चैनल देख रही थी। उस पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का इंटरव्यू चल रहा था। अपने इंटरव्यू के दौरान शिवसेना सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ चैनल पर खुलेआम अभद्र टिप्पणी की। इंटरव्यू देखकर उनकी भावनाएं आहत हुईं। इसके अलावा सभी भाजपा कार्यकर्ता अपमानित हुए। मामले को गंभीरता से लेते हुए दीप्ति ने फौरन इसकी लिखित में शिकायत मंडावली थाने में दी। 

शिकायत के साथ इंटरव्यू की प्रति भी लगाई गई। पुलिस ने मामले की जांच की। छानबीन के बाद रविवार को संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पूर्वी जिले के वरिष्ठ अधिकारी मामले पर बोलने से बचते रहे। दीप्ति ने मांग की थी कि सांसद के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए था।

विस्तार

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button