राजनीतिग्रेटर नोएडाताजातरीनदादरी

Dadri MLA News : “दादरी में विकास का डबल इंजन हुआ और तेज!, विधायक तेजपाल नागर की पहल पर ₹1.27 करोड़ से बदलेगी गांवों और कॉलोनियों की तस्वीर, सड़क-इंटरलॉकिंग निर्माण को मिली हरी झंडी, पुस्ता रोड और श्रीराम कॉलोनी को मिलेगी नई पहचान

दादरी, रफ़्तार टूडे। दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। क्षेत्र की सड़कों, गलियों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए विधायक तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के लिए करीब ₹1.27 करोड़ (127.29 लाख रुपये) की धनराशि मंजूर की गई है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, सीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
इन विकास कार्यों के पूरा होने के बाद हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं लंबे समय से जर्जर सड़कों और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों को भी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इन परियोजनाओं को दादरी के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

गांवों से कॉलोनियों तक विकास की नई लकीर खींचने की तैयारी
दादरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कॉलोनियों में लंबे समय से सड़क और इंटरलॉकिंग निर्माण की मांग उठ रही थी। विधायक तेजपाल सिंह नागर द्वारा लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अब कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है।
स्वीकृत कार्यों में ग्राम कुलेसरा के आदर्श बिहार क्षेत्र में कृष्ण पाल के मकान से उमेश त्यागी के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण शामिल है। इस परियोजना पर लगभग 9.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा अंटी कॉलोनी में पाल आटा चक्की से श्रीकांत यादव के मकान तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य के लिए 6.06 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

पुस्ता रोड और श्रीराम कॉलोनी को मिलेगी नई पहचान
क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक पुस्ता रोड से आरिफ के फार्म हाउस, हेरिटेज स्कूल होते हुए अरविंद कुमार के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 42.45 लाख रुपये खर्च होंगे। यह मार्ग बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, जिसके निर्माण से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं मेन पुस्ता से श्रीराम कॉलोनी में दरोगा जी के मकान से गणेश चौहान के मकान होते हुए पुस्ता तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य पर 69.02 लाख रुपये की लागत आएगी।

बालाजीपुरम में भी बनेगी नई सीसी रोड
विकास योजनाओं के तहत ग्राम सुत्याना स्थित बालाजीपुरम को भी बड़ी सौगात मिली है। यहां बालकृष्ण झा के मकान से श्री दुर्गा मंदिर होते हुए कृष्ण सारस्वत के मकान तक लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 17.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस क्षेत्र में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। सड़क निर्माण के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

“जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता” : तेजपाल नागर
विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और जनता के सहयोग से दादरी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली और आधारभूत संरचना किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती है। इसलिए इन क्षेत्रों में लगातार निवेश और योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दादरी विधानसभा प्रदेश के सबसे विकसित क्षेत्रों में शामिल होगी।

क्षेत्रवासियों में खुशी, विकास कार्यों से बढ़ेंगी सुविधाएं
विकास परियोजनाओं की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि संपत्तियों के मूल्य में भी वृद्धि होगी और क्षेत्र का समग्र विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, सर्वेश कुमार राय, केशव राज, प्रताप, विजय कुमार राय, धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार पांडेय, देवेंद्र चौहान, हबीब मास्टर, मनोज, लोकेंद्र चौधरी, श्याम पांडेय, संजय कुमार, कौशलेंद्र, रविंद्र सिंह वर्मा, राजेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, रविंद्र, उमाकांत शर्मा, श्याम सिंह, अंकुश चौधरी, राकेश चौधरी, डॉ. पंकज शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जनवेद यादव, मनोज भाटी, हरवीर फौजी एवं शोभनाथ वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button