Trading NewsFireIndustryगौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीन

Treanding News : इलेक्ट्रॉनिक चिप ILJIN कंपनी में भीषण अग्निकांड, दीवार और लोहे की बीम गिरने से दो फायरकर्मियों की मौत, तीन घायल, आग बुझाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप निर्माण करने वाली आईएलजीआईएम (ILJIN) कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग बुझाने के दौरान कंपनी की दीवार और लोहे की भारी बीम अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर पांच फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो जांबाज फायरकर्मियों ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से पुलिस और फायर विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

आग बुझाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस के अनुसार सोमवार मध्यरात्रि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान कंपनी परिसर की एक दीवार और उसके साथ लगी लोहे की भारी बीम अचानक गिर गई। मलबे की चपेट में आने से मौके पर मौजूद पांच फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो जांबाज फायरकर्मियों ने गंवाई जान

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एसडीआरएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे ताकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और भवनों की संरचनात्मक मजबूती को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग बुझाने के दौरान भवन का हिस्सा अचानक ढहने से यह बड़ा हादसा हुआ। अब यह भी जांच का विषय होगा कि कंपनी में अग्नि सुरक्षा के मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

वीर फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि

अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की सुरक्षा करने वाले दोनों फायरकर्मियों की शहादत ने पूरे विभाग को झकझोर दिया है। साथी कर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। आग लगने के कारणों और भवन के ढहने की परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रफ़्तार टूडे की

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button