![अचानक बिगड़ी प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत अस्पताल में भर्ती 1 640px Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj 002 year 2023 cropped](/wp-content/uploads/2024/04/640px-Shri_Hit_Premanand_Govind_Sharan_Ji_Maharaj_002_year_2023_cropped-640x470.jpg)
बीती रात प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।
वृंदावन, रफ्तार टुडे। देश ही नहीं दुनिया भर के भक्तों के दिलो पर राज करने वाले वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की बीते देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। प्रेमानंद जी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज जी के सीने में दर्दा उठा था। इसके बाद उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।प्रेमानंद महाराज जी को कुछ देर के लिए अस्पताल में एडमिट भी किया गया था। यहां पर डॉक्टर्स ने उनके कुछ ट्रीटमेंट किए। हालांकि थोड़ी देर बाद ही प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत में सुधार देखते हुए उन्हें वापस आश्रम ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनका इको टेस्ट कराया गया है। इसके बाद उन्हें वापस आश्रम के लिए रवाना किया गया।
![अचानक बिगड़ी प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत अस्पताल में भर्ती 2 InShot 20240413 102917406 780x470 1](http://raftartoday.com/wp-content/uploads/2024/04/InShot_20240413_102917406-780x470-1.webp)