आम मुद्दे
-
Breaking NCF News : “अवैध बैंक्वेट में बजती शहनाइयों पर लगेगा ब्रेक या फिर चलेगा सिस्टम का खेल?” — नोएडा में नागरिक मंच का बड़ा खुलासा, जनहित के मुद्दों पर प्रशासन को खुली चुनौती, डंपिंग ग्राउंड की आग, “सरकारी जमीन, निजी मुनाफा—किसकी मिलीभगत?”, “धुआं ही धुआं, सांस लेना भी मुश्किल!”
नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा जैसे हाईटेक और वर्ल्ड क्लास सिटी के दावों के बीच अब जमीनी सच्चाई को लेकर सवाल…
Read More » -
Greater Noida : गैस की किल्लत से पलायन करने को मजबूर मजदूरों के लिए IEA की पहल, IOCL और MSME के साथमिलकर शुरू किया राहत अभियान
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के सामने इन दिनों एक गंभीर संकट खड़ा होगया। इस समस्या ने हालात इतने बिगाड़ दिए कि कई कर्मचारी मजबूरी में अपनी नौकरियां छोड़कर अपने गृहनगर लौटने लगे। ऐसे संवेदनशील समय में Industrial Entrepreneurs Association (IEA) ने आगे आकर एक राहत भरीपहल की, जिसने श्रमिकों के चेहरे पर फिर से उम्मीद की किरण जगा दी। “गैस नहीं तो काम नहीं—संकट ने इंडस्ट्री की रफ्तार पर लगाया ब्रेक” ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में काम करने वाले श्रमिक छोटे 5 किलो गैस सिलेंडर पर ही अपनीरोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से बाजार में इन सिलेंडरों की उपलब्धता बेहद कम होगई, जिससे श्रमिकों के सामने खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कईकर्मचारियों ने काम छोड़कर अपने गांव लौटने का फैसला कर लिया, जिससे उद्योगों की उत्पादन क्षमता पर भीअसर पड़ने लगा। “IEA की पहल—IOCL और MSME के साथ मिलकर शुरू किया राहत अभियान” इस संकट को गंभीरता से लेते हुए Industrial Entrepreneurs Association ने Indian Oil Corporation Limited और MSME (ओखला कार्यालय) के सहयोग से 5 किलो एलपीजी सिलेंडर के नए कनेक्शन वितरितकरने का विशेष अभियान शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य साफ था—श्रमिकों को तुरंत राहत देना औरऔद्योगिक गतिविधियों को प्रभावित होने से बचाना। IEA के अध्यक्ष Sanjeev Sharma ने बताया कि सीमित उपलब्धता के कारण कई श्रमिकों को अभी भी इंतजारकरना पड़ा और कुछ को खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि, यह पहल संकट के बीच एक महत्वपूर्ण राहत साबितहुई।…
Read More » -
रस्सी से मेट्रो पिलर खींचकर जताया ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर निरस्त होने का विरोध
केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को निरस्त किएजाने से नाराज निवासियों ने आज सेक्टर-71 चौराहे के समीप नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रोपिलर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन नेफोवा द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्यामें स्थानीय रेसिडेंट्स ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकरनोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार–बारडीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों निवासियों में भारी निराशा है। निवासियों ने बताया कि वे रोजाना भीषण ट्रैफिक जाम से जूझते हैं, जबकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोईठोस व्यवस्था नहीं है। पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोईप्रगति नजर नहीं आ रही। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की तथा केंद्र एवं राज्य सरकार से गुहारलगाया कि मेट्रो हमारी आवश्यकता है और इसे अब और ज्यादा विलंब किए बिना कार्य शुरू होना चाहिए। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहाहै। बार–बार डीपीआर निरस्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाजकिया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू कियाजाए।” एक्टिव सिटीजन के आलोक कुमार ने कहा कि “यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन आधारभूतसुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट न होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।सरकार को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।” नोवरा (नोएडा ओनर विलेज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्टके बिना शहरी आबादी एवं गांव के भी लोगों को दिक्कत होती है और हम सब की यही मांग है कि जल्द से जल्दमेट्रो कार्य शुरू होना चाहिए। आज के प्रदर्शन में शामिल सभी निवासियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मेट्रो परियोजना कोस्वीकृति नहीं दी गई, तथा कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अलावा 26 अप्रैलको हजारों की संख्या में निवासी दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
Read More »









