फिल्म सिटी
-
जेवर व दादरी विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात, क्षेत्र के विकास को लेकर हुई चर्चा, प्रस्तावित फिल्म सिटी मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग को देगा नई दिशा
लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित आवास पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर नेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर, जेवर और दादरी के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चाकी। इस मौके पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं प्रस्तावित फिल्म सिटी की प्रगति को लेकर वार्ता हुई। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया के प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो उत्तरप्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर सिद्ध साबित होगा। इसके माध्यम से न केवलऔद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसरभी सृजित होंगे। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने फिल्म सिटी को लेकर कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश को मनोरंजन एवं मीडियाउद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। इससे प्रदेश में प्रतिभाओं को मंच मिलेगा तथा आर्थिकगतिविधियों में व्यापक वृद्धि होगी। इस मौके कर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनकल्याण से जुड़े विषयों परअपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं फिल्म सिटी वअन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व मेंउत्तर प्रदेश नए भारत के विकास के इंजन के रूप में स्थापित हो रहा है और आने वाले समय में प्रदेश निवेश, रोजगार और विकास के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।
Read More » -
Jewar Film City News : जेवर फिल्म सिटी में गूंजी पहली “एक्शन” की आवाज़, ‘मॉम 2’ की शूटिंग से रचा गया नया इतिहास, कई और फिल्मों की शूटिंग की तैयारी, यूपी की महत्वाकांक्षी फिल्म सिटी परियोजना ने भरी उड़ान, पीएम मोदी, सीएम योगी का मिशन और बोनी कपूर का विजन होगा पूरा
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। उत्तर प्रदेश को देश-दुनिया की नई फिल्म नगरी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठ…
Read More » -
Film City News : यमुना फिल्म सिटी में बोलेगा बॉलीवुड का एक्शन!, 26 जून को होगा भूमि पूजन, सीएम योगी रह सकते हैं मौजूद, और बॉलीवुड हस्तियों की उपस्थिति तय, फिल्म निर्माण के साथ-साथ पर्यटन और शिक्षा में भी नया अध्याय
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।उत्तर प्रदेश अब सिर्फ आध्यात्म और संस्कृति की राजधानी ही नहीं, बल्कि जल्द ही भारतीय सिनेमा की…
Read More » -
Film City News : उत्तर भारत के बॉलीवुड की नई राजधानी बनने को तैयार ग्रेटर नोएडा!, जेवर की धरती पर सिनेमा का नया अध्याय, इंटरनेशनल फिल्म सिटी को मिली मंजूरी, जून में होगा शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।।यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसे ग्रेटर नोएडा के सिनेमा प्रेमियों और रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं…
Read More » -
UP Film City News : उत्तर प्रदेश की धरती पर सजेगा सिनेमा का विराट मंच, इंटरनेशनल फिल्म सिटी को मिली ग्रीन सिग्नल, जून में होगा ऐतिहासिक शिलान्यास, फिल्म निर्माण से रोजगार और तकनीक के नए युग का होगा उदय, बोनी कपूर की कंपनी करेगी विकास, YEIDA देगा इंफ्रास्ट्रक्चर का साथ
नोएडा, रफ्तार टुडे।उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित और दूरदर्शी सोच से उपजी इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना अब हकीकत के बेहद…
Read More » -
Film City To Noida International Airport : अब फिल्म सिटी से नोएडा एयरपोर्ट और फिर आगरा तक दौड़ेगा भविष्य का ट्रांसपोर्ट!, पॉड टैक्सी गई भुला, अब आएगी हाईटेक पीआरटी, जानिए कैसे बदलने वाला है सफर का अंदाज़
जेवर, रफ्तार टुडे ब्यूरो।उत्तर प्रदेश की यमुना प्राधिकरण (YEIDA) एक और क्रांतिकारी बदलाव की ओर कदम बढ़ा रही है। जिस…
Read More » -
Noida Film City News : झील, पहाड़ और हाई-टेक स्टूडियो वाला बॉलीवुड हब, महाकुंभ के बाद सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
📍 ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी का पहला चरण अब हकीकत…
Read More »









