देशप्रदेश

Student stabbed in a rivalry in Sangam Vihar | संगम विहार में रंजिश में छात्र को चाकू मारा

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संगम विहार थाना इलाके में आपसी रंजिश में चार युवकों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मार दिया। घायल 22 वर्षीय शिवम कुमार राणा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घायल शिवम कुमार राणा संगम विहार के देवली इलाके में रहता है। वह देवली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। तीन अक्तूबर को शिवम अपने किसी रिश्तेदार को लेने जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में ही उसे महताब अली, मनीष, अंकित और घंशू मिले। चारों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button