आम मुद्दे

सतेंद्र सिसोदिया को दी बधाई : पश्चिमी यूपी अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा- संगठन को किया जाएगा मजबूत, सबको साथ लेकर चलेगी पार्टी

दादरी, रफ्तार टुडे : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया को सौंपी गई है। सतेंद्र सिसोदिया के अध्यक्ष बनने के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

सतेंद्र सिसोदिया को कार्यकर्ता सोशल मीडिया और उनके निवास पर जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। साथ ही संगठन को और मज़बूत करते हुए सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाऊंगा। पार्टी में हर एक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा।

साल 1990 में एबीवीपी में सक्रिय हुए
सतेंद्र सिसोदिया ने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वह वर्ष 1990 में विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। करीब 3 साल बाद 1993 में युवा मोर्चा में जगह मिली। उस वक्त जिला गाजियाबाद था। उन्हें युवा मोर्चा में दादरी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। करीब 9 साल बाद साल 2002 में भाजपा में आए। तब तक गौतमबुद्ध नगर जिला बन चुका था और उन्हें जिला मंत्री का दायित्व मिला। फिर 2004 में दोबारा जिला मंत्री बनाए गए। वर्ष 2007 में गौतमबुद्ध नगर भाजपा के महामंत्री रहे। वर्ष 2010 में जिलाध्यक्ष बन गए। यह वह दौर था, जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी और बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी।

सतेंद्र सिसोदिया गौतमबुद्ध नगर से आगे बढ़कर वेस्ट यूपी की राजनीति में पहुंचे। साल 2013 में क्षेत्रीय मंत्री, 2015 में महामंत्री और 2018 में उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके बाद पिछले करीब 4 वर्ष सतेंद्र सिसोदिया के बुरे गुजरे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्य संगठन से बाहर हो गए। किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर सदस्य जगह मिली। पार्टी के साथ सक्रिय रहने के लिए भाजपा के मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी बन गए और नियमित रूप से संगठन का काम करते रहे। उनके धैर्य का प्रतिफल सामने आया है। शनिवार को पार्टी ने उन्हें वेस्ट यूपी जैसे बेहद महत्वपूर्ण इलाके में क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

Related Articles

One Comment

Back to top button