देशप्रदेश

HRTC running additional buses on Diwali festival, list of special buses running from Delhi, Chandigarh, BBN released, maximum number of buses will run on November 3 | दिल्ली, चंडीगढ़, बीबीएन से चलने वाली स्पेशल बसों की लिस्ट जारी, 3 नवंबर को चलेंगी सबसे ज्यादा बसें

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • HRTC Running Additional Buses On Diwali Festival, List Of Special Buses Running From Delhi, Chandigarh, BBN Released, Maximum Number Of Buses Will Run On November 3

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
एचआरटीसी चलाएगा अतिरिक्त बसें। - Dainik Bhaskar

एचआरटीसी चलाएगा अतिरिक्त बसें।

दीपावली के त्योहार को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम 212 अतिरिक्त बसें चलाएगा। एचआरटीसी ने 2 और 3 नवंबर को चलने वाली बसों की लिस्ट जारी कर दी है। चंडीगढ़ से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सबसे ज्यादा बसों का संचालन होगा। यहां से दो दिन 96 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली से भी हिमाचल के विभिन्न जिलों के लिए 83 अतिरिक्त बसें चलेंगी। हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से भी लोगों को दिवाली तक घर छोड़ने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। निगम ने साफ किया है कि अगर इन स्पेशल बसों के अलावा और बसों की डिमांड बढ़ती है तो और बसें चलाई जाएंगी।

हर साल हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों को घर पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है, ताकि सभी लोग दीपावली पर्व अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से मना सकें। हिमाचल पथ परिवहन निगम 2 नवंबर को 89 बसें अतिरिक्त चलाएगा, जबकि 3 नवंबर को नगर निगम सबसे ज्यादा 123 बसों का संचालन करेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि दिवाली के लिए 212 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 207 साधारण, 5 वोल्वो व डीलक्स बसें हैं।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए चल रही बसें

हिमाचल पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए साधारण बसों के अलावा वोल्वो और डीलक्स बसों का संचालन करेगा। ऐसे में लोग अपनी सुविधा के अनुसार बसों में सफर कर सकेंगे। अभी तक प्रबंधन ने 2 दिनों के लिए ही अतिरिक्त बसों की सूची तैयार की है, लेकिन अगर डिमांड बढ़ती है तो 1 नवंबर को भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

बद्दी से इस तरह रहेगा बसों का शेड्यूल
बस रूट 2 नवंबर 3 नवंबर

बद्दी-हमीरपुर 2 0

बद्दी-बिलासपुर 2 0

बद्दी-ऊना 4 0 बद्दी-मंडी 0 1

बद्दी- 0 2

बद्दी-धर्मशाला 0 2

बद्दी-पालमपुर 0 1

बद्दी-कांगड़ा 0 2

बद्दी-हमीरपुर 0 2

बद्दी- बिलासपुर 0 2

बद्दी-ऊना 0 8

कुल 8 20

दिल्ली से चलने वाली बसों की सूची
बस रूट 2 नवंबर 3 नवंबर

दिल्ली-हमीरपुर 5 6

दिल्ली-देहरा 4 4

दिल्ली-ऊना 4 6

दिल्ली-बिलासपुर 3 4

दिल्ली-सरकाघाट 2 2

दिल्ली-कुल्लू 1 0

दिल्ली-बैजनाथ 4 4

दिल्ली-पालमपुर 4 6

दिल्ली-नगरोटा 4 5

दिल्ली-धर्मशाला 3 4

दिल्ली-पठानकोट 0 2

दिल्ली-चंबा 0 1

दिल्ली-नाहन 0 2

दिल्ली-सोलन 0 2

दिल्ली-शिमला 0 1

कुल 35 48

दिवाली को लोगों को घर-घर पहुंचाएगी एचआरटीसी।

दिवाली को लोगों को घर-घर पहुंचाएगी एचआरटीसी।

चंडीगढ़ से चलने वाली बसों की सूची

बस रूट 2 नवंबर 3 नवंबर

चंडीगढ़-चंबा 3 2

चंडीगढ़-धर्मशाला 3 2

चंडीगढ़-बैजनाथ 3 2

चंडीगढ़-पालमपुर 3 2

चंडीगढ़=नगरोटा 3 2

चंडीगढ़-पठानकोट 2 2

चंडीगढ़-देहरा 3 2

चंडीगढ़-हमीरपुर 3 2

चंडीगढ़-ऊना 3 3

चंडीगढ़-बिलासपुर 4 5

चंडीगढ़-कुल्लू 2 2

चंडीगढ़-मंडी 3 3

चंडीगढ़-सुंदरनगर 3 3

चंडीगढ़-सरकाघाट 3 3

चंडीगढ़-परमाणु 2 2

चंडीगढ़-रामपुर 0 2

चंडीगढ़-नाहन 0 2

चंडीगढ़ शिमला 0 3

चंडीगढ़-रोहड़ू 0 1

चंडीगढ़-सोलन 3 5

कुल 46 50

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button