देशप्रदेश

Satyendra Jain said – Wazirabad barrage will be equipped with modern technology | सत्येंद्र जैन ने कहा- आधुनिक तकनीक से लैस होगा वजीराबाद बैराज

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वजीराबाद में पुराने बैराज इंफ्रास्ट्रक्चर को दिल्ली जल बोर्ड अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। नए बैराज में ऑटोमेटिक अलार्म सिस्टम होगा, जिससे जलस्तर बढ़ने पर अपने आप अलर्ट जारी किया जा सकेगा। दिल्ली के जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक के बाद यह जानकारी दी। वजीराबाद बैराज 1959 में उत्तरी दिल्ली में यमुना नदी पर बनाया गया था।

बैराज एक विशेष प्रकार का बांध होता है, जिसमें बड़े-बड़े द्वारों की श्रंखला होती है। बैराज द्वारा नदियों के प्रवाह तथा उनके जलस्तर को नियंत्रित किया जाता है। यमुना में कुल 6 बैराज हैं, जिनमें से एक वजीराबाद बैराज है। दिल्ली सरकार वजीराबाद बैराज को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाने जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button