देशप्रदेश

Woman beaten up on road in GTB Enclave area, then purse robbed crook absconded | जीटीबी एंक्लेव इलाके में महिला को सड़क पर पीटा, फिर पर्स लूट बदमाश फरार

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक महिला से सड़क पर पर्स झपटने की कोशिश की गयी। इस घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को बुरी तरह से पीटा और पर्स लूटकर फरार हो गए। बदमाश बाइक से फरार हो गए। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला का नाम शबनम है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच में लगी है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता शबनम, कलंदर कॉलोनी में रहती हैं।

वह प्राइवेट नौकरी करती हैं। सुबह वह घर लौट रही थी। झिलमिल पेट्रोल पंप के पास उतरकर पैदल घर जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो बदमाश उससे पर्स झपटने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया, उसे जमकर पीटा। महिला सड़क पर गिर गई, मारपीट के बाद बदमाश उनका पर्स लूटकर ले गए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button