देशप्रदेश

Husband commits suicide by killing wife in New Ashok Nagar area | न्यू अशोक नगर इलाके में पत्नी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करवा चौथ वाले दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख दुआ मांग रही हैं, तो वही ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना बीती रात की है। मृतकों की पहचान 40 साल के धर्मेंद्र और 35 साल की सोनी के तौर पर हुई। इस वारदात का खुलासा रविवार सुबह हुआ। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया पीसीआर कॉल के जरिये इस घटना की सूचना मिली थी। बताया गया एक आदमी ने फांसी लगा ली है। एक महिला बेड पर अचेत पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक पंखे से लटका मिला। महिला बेड पर मृत मिली। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र और सोनी के रूप में हुई। महिला का भाई जब घर आया तो उसे ही सबसे पहले पता लगा।

दंपति की शादी 11 साल पहले हुई थी। धर्मेंद्र नोएडा में बिजली का काम करता था। वह बी ब्लॉक न्यू अशोक नगर में किराए पर रहता था। वहीं पास ही सोनी का माईका है। वह रोज बच्चों को सोने के लिए अपनी माँ के घर भेज देती तंगी। जांच के बाद पुलिस को आशंका है इस युवक ने पत्नी की हत्या के बाद खुदखुशी की। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। महिला की हत्या गला दबाकर की गई।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button