देशप्रदेश

Mobiles of theft and snatching are reaching Mumbai from Delhi | दिल्ली से चोरी और झपटमारी के मोबाइल पहुंच रहे मुंबई

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चोरी और झपटमारी के मोबाइल खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 155 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस का दावा है आरोपियों की गिरफ्तारी से झपटमारी के 22 और 27 चोरी के मामले सुलझा लिए गए हैं। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ सिंह, लुकमान और सलमान है। ये तीनों मुंबई महाराष्ट्र और बिजनौर यूपी के रहने वाले हैं।

डीसीपी ईस्ट डिस्ट्रिक प्रियंका कश्यप ने बताया जानकारी मिली थी मुंबई का रहने वाला सिधेश चोरी और झपटमारी के मोबाइल खरीदता है। उसके नेटवर्क में दिल्ली से जुड़े लोग शामिल हैं। सिद्धार्थ सिधेश के लिए काम करता है, जो दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहता है। पुलिस ने सिद्धार्थ के बारे में जानकारी हासिल कर सात दिसंबर को उसे पुश्ता रोड शकरपुर से पकड़ लिया। इसके पास से चोरी और झपटमारी के 58 मोबाइल बरामद किए गए। वह इन फाेन को मुंबई में लेकर जाने वाला था।

सिद्धार्थ ने बताया ये फोन उसे सलमान और लुकमान से मिले थे। ये दोनों चांद बाग और नार्थ घोंडा दिल्ली के रहने वाले हैं। यह पता चलते ही पुलिस टी ने दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से 97 मोबाइल जब्त किए गए। आरोपी सिद्धार्थ ने पूछताछ में खुलासा किया वह मुंबई के रहने वाले सिधेश के लिए काम करता है। वह जैसे उसे निर्देश देता है, उन्हें फॉलो करता है। इसके बदले उसे प्रतिमाह तीस हजार रुपए पगार के तौर पर मिलते हैं। वह मोबाइल लेने के बाद उन्हें खुद से या फिर कोरियर के जरिए मुंबई तक पहुंचा देता था।

वहीं अन्य दो आरोपियों ने खुलासा किया वे लोकल लोगों से ही फोन खरीदते थे। उन्हें अनलॉक और आईएमईआई चेंज हुआ मोबाइल मिलता था। वे तीन से दस हजार रुपए कीमत पर मोबाइल खरीदते और उन्हें आगे छह से पंद्रह हजार रुपए में बेच देते थे। आरोपी सिद्धार्थ सिंह बारहवीं पास है। वह मूलरुप से मुंबई का रहने वाला है। वहीं लुकमान जामा मस्जिद में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर काम करता है। सलमान के साथ जुड़ने के बाद वह इस धंधे में शामिल हो गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button