ताजातरीनराजनीति

काव्य कॉर्नर फाउंडेशन एकलव्यम् द्वारा एकलव्यम् कला साहित्य संस्कृति संगम” का सफल आयोजन,भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी रहे मुख्य अतिथि

हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को कला और संस्कृति के माध्यम से जोड़ना:-- डॉ. पूजा सिंह गंगानिया

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। काव्य कॉर्नर फाउंडेशन एकलव्यम् द्वारा आयोजित “एकलव्यम् कला साहित्य संस्कृति संगम” का आयोजन महागुन माइवुड्स, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 140 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और अपनी कला, साहित्य और संस्कृति के विविध आयामों का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनके रचनात्मक कौशल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे गजेन्द्र मावी, जिलाध्यक्ष (गौतम बुद्ध नगर), भाजपा और  विशिष्ट अतिथि के रूप में मृत्युंजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, समाजसेवा विभाग,लोकेश चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजसेवा विभाग, इंदु शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, साहित्य विभाग; अध्यक्षा, हरियाणा प्रांत, मनीष भाटी, बीडीसी, भाजपा मौजूद रहे। जब कि कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में 

मंज़र गोरखपुरी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग और  कार्यक्रम में मुख्य निवेदक के रूप में डॉ. पूजा सिंह गंगानिया, संस्थापक अध्यक्ष (संयोजन एवं संचालन), विजेता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (कला संस्कृति विभाग), शिल्पी चौहान, राष्ट्रीय महासचिव, राजपाल यादव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (साहित्य विभाग), प्रगीत कुँअर, अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अमित चौहान, सह-संस्थापक मौजूद रहे।


इस कार्यक्रम की सफलता के लिए काव्य कॉर्नर फाउंडेशन एकलव्यम् के सभी सदस्य और स्वयंसेवक बधाई के पात्र हैं। संस्था का लक्ष्य कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करना है और इस कार्यक्रम के माध्यम से यह लक्ष्य प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button