ताजातरीनप्रदेशराजनीति
Trending

गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा को बधाइयों का सिलसिला जारी, व्यापारियों ने की केंद्रीय नेतृत्व से मंत्री बनाने की मांग, भाजपा नेता प्रणीत भाटी ने दी बधाई

पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष और सहप्रभारी गौतमबुद्धनगर ने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करता है की रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद सांसद को एक बड़ा मंत्रालय मिले जिससे गौतम बुद्ध नगर का और ज़्यादा विकास हो सकेगा। जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर गजेंद्र मावी ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा ने रिकॉर्ड जीत से गौतमबुद्घनगर का मान बढ़ाया है।

नोएडा, रफ़्तार टुडे। नवनिर्वाचित सांसद डा. महेश शर्मा को नोएडा में तीसरे दिन भी नोएडा गौतमबुद्धनगर के क्षेत्रवासियों का निरंतर बधाई देने की प्रक्रिया लगातार बड़े ही उत्साह के साथ लोगो का आना जारी रहा। गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी एवं सहप्रभारी गौतमबुद्धनगर प्रणीत भाटी एवं साथ में विधायक प्रतिनिधि जेवर राघव, नोएडा एन.ई.ए. के अध्यक्ष विपिन मल्हन के साथ काफी संख्या में उद्यमियों ने फूलमाला के साथ स्वागत किया। नोएडा के उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन के साथ व्यापारी बन्धुओं ने भी अभिनंदन स्वागत किया। नोएडा के श्रीजी गौसदन एवं सनातन धर्म मंदिर के सदस्य टी.एन. चैरसिया, महेष बाबू गुप्ता, एन.के. अग्रवाल ने भी अभिनंदन स्वागत किया।

पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष और सहप्रभारी गौतमबुद्धनगर प्रणीत भाटी ने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करता है की रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद सांसद को एक बड़ा मंत्रालय मिले जिससे गौतम बुद्ध नगर का और ज़्यादा विकास हो सकेगा। जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर गजेंद्र मावी ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा ने रिकॉर्ड जीत से गौतमबुद्घनगर का मान बढ़ाया है। क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ विजयश्री की बधाई दी और सांसद का अभिनंदन व स्वागत किया।

Screenshot 2024 06 06 21 09 02 46 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

सैक्टर 9 के व्यापार मंडल और सैक्टर 55 के आर.डब्ल्यु. अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने भी अपनी पूरी साथियों के साथ अभिनंदन व स्वागत किया। नोएडा मोबाईल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने भी अपनी पूरे सहयोगियों के साथ अभिनंदन व स्वागत किया। नोएडा शहर एवं गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ विजयश्री की बधाई दी और सांसद का अभिनंदन व स्वागत किया।

सांसद डा. महेश शर्मा ने आये हुये सभी का हृदय की गहराईयों से आभार प्रकट किया और सभी को मिठाई खिलाई।स्वागत समारोह के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, बिग्रेडियर भूवनेष चंद्रा, चमन अवाना, डा. प्रसन्नजीत मैत्रा, सतेन्द्र नागर, आदित्य घिडियाल, धर्मेन्द्र पंडित, पूनम सिंह, अनिल शुक्ला, अनिल सिंह, अंकित नागर, अनूप खन्ना, अमरजीत, बी.के. सेठ, राकेश कोहली, प्रदीप मेहता, राकेश कत्याल, बी.के. गौड, मुकेश शर्मा, कुशलपाल चैधरी, अखिल शर्मा, कृष्णा शर्मा, रागिनी, रोहित ठाकुर, मंजू शर्मा, रचना जैन गीता चैपडा, एस.पी. चमोली, सुनील भाटी, एन.के. अग्रवाल आदि शहर के सभी आर.डब्ल्युए. के पदाधिकारी और समाजिक संस्थाओं एवं ए.ओ.ए. के पदाधिकारियों ने डा. महेश शर्मा का अभिनंदन व स्वागत किया।

20240607 092948

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि इस बार गौतमबुद्धनगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुयेगा। युवा व्यापार मंडल हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा कि हमें ऐसा दमदार नेता मिला है जो हमेशा हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। संरक्षक मूल चंद गुप्ता ने कहा की डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा की रीढ़ की हड्डी है। इनके बिना गौतमबुद्ध नगर कभी भी विकास नहीं कर सकता। पंकज अग्रवाल ने कहा डॉक्टर शर्मा जैसे नेता मिलना किस्मत की बात होती है।

प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग ने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध करता है की रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद सांसद को एक बड़ा मंत्रालय मिले जिससे गौतम बुद्ध नगर का और ज़्यादा विकास हो सकेगा। जिला सचिव शिवा चौहान ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा ने रिकॉर्ड जीत से गौतमबुद्घनगर का मान बढ़ाया है।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button