Uncategorized

गौतमबुद्धनगर से सक्रिय राजनीति में कूदने की तैयारी, किसान नेता चौधरी रिशिपाल अंबावता हो सकते हैं बसपा प्रत्याशी, होली तक हो सकती है घोषणा

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। गौतमबुद्धनगर में पहले भाजपा ने अपना प्रत्याशी सांसद डॉ महेश शर्मा को घोषित किया और फिर I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दल सपा ने डा महेंद्र नागर पर दांव लगाया। अब बसपा भी अपना प्रत्याशी उतारने जा रही है। सूत्रों की माने तो बसपा भी सपा की तर्ज पर गुर्जर बिरादरी से ही अपना प्रत्याशी उतारने जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी चौधरी रिशिपाल अंबावता हो सकते हैं। चौधरी रिशिपाल अंबावता भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय भी हैं। यदि चौधरी रिशिपाल अंबावता को बसपा गौतमबुद्धनगर से प्रत्याशी के रूप में उतारती है तो यह दूसरे गुर्जर बिरादरी से लोकसभा प्रत्याशी होंगे।

अराजनैतिक से सीधा राजनीति में प्रवेश भी चौधरी रिशिपाल अंबावता का होगा। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी चौधरी रिशिपाल अंबावता को किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) एनसीआर ही बल्कि पूरे भारत में किसानों की आवाज को बुलंद किए जाने के कार्य में लगा हुआ है। पहले भी अवतार सिंह भडाना हरियाणा के फरीदाबाद से आकर यहां जेवर में विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। यदि चौधरी रिशिपाल अंबावता को बसपा गौतमबुद्धनगर से चुनाव मैदान में उतारती है तो गुर्जर बिरदारी के वोट जरूर बंटते हुए नजर आएंगे और जिसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश को मिलेगा।

FB IMG 1710694890969

चौधरी रिशिपाल अंबावता के चुनाव मैदान में आने से चुनावी समीकरण भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीस गाजी एडवोकेट ने बताया विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि देश के वरिष्ठ किसान नेता भारतीय किसान यूनियन (अबांवता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता हो सकते हैं बसपा के लोकसभा गौतमबुद्धनगर के प्रत्याशी। उन्होंने बताया कि चौधरी रिशिपाल अंबावता के चुनाव मैदान में आने से चुनावी समीकरण जरूर बदल जाएंगें क्योंकि गुर्जर, मुस्लिम और दलितों में चौधरी रिशिपाल अंबावता की गहरी पैठ भी है, पिछले तीन दशक से गौतमबुद्धनगर ही नही बल्कि देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button