प्रदेशराजनीति
Trending

ठाकुरों के साधने के लिए तीन बार के विधायक सपा से पूर्व मंत्री मदन चौहान, कांग्रेस के टिकट पर जेवर विधान सभा सीट से चुनाव लड़े मनोज चौधरी व बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन और उनके पति संजय चेची भाजपा में हुए शामिल, INDI गंठबंधन को झटका


नोएडा, ग्रेटर नोएड, जेवर, रफ्तार टुडे। तीन बार के विधायक सपा से पूर्व मंत्री मदन चौहान भाजपा में गृहमंत्री अमित शाह की रैली मे नोएडा में शामिल होंगे। कांग्रेस टिकट पर जेवर विधान सभा सीट से चुनाव लड़े मनोज चौधरी व बिलासपुर नगर पंचायत चेयरमैन और उनके पति संजय चेची भाजपा में शामिल होंगे। यह सब नोएडा में गृहमंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होंगे। भाजपा का चाणक्य मानना जाता है गृहमंत्री अमितशाह को। आप को तगड़ा झटका, आम आदमी पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे संजय चेची आज थामेंगे भाजपा का दमन

20240413 181152

दादरी विधानसभा से 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे संजय चेची आज शाम गृह मंत्री अमित शाह के मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दमन थामेंगे। वर्तमान में संजय चेची की पत्नी लता देवी नगर पंचायत बिलासपुर की अध्यक्ष है। संजय चेची अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नोएडा में भाजपा में शामिल होंगे। संजय चेची के समर्थकों का कहना है, विकसित भारत का संकल्प नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। संजय चेची के आने से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी ऐसा समर्थकों का दावा है।

IMG 20240413 145704 1

खास बात यह है कि इंडिया गठबंधन से गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर अपने राजनीतिक कुनबे को भी नहीं बचा पा रहे हैं गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी पहले कांग्रेस में ही थे और दो बार गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव लड़ने की जिद के चलते हुए डॉक्टर महेंद्र नागर पूर्व में कांग्रेस को बाय-बाय कहते हुए सपा का दामन थाम लिया था। यही कारण है कि डॉक्टर महेंद्र नागर आज इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा से गौतमबुद्धनगर के लोकसभा प्रत्याशी हैं।कांग्रेस छोड़ने वाले यह बड़े नेता भी पूर्व में गौतमबुद्धनगर के
जिला अध्यक्ष और जिले की एक विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हैं। 

Statement of former SP cabinet minister Madan Chauhan in Kshatriya Rajput Mahasabha in Amroha Vote for Chauhan and someone else should win the election

ग्रेटर नोएडा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नोएडा में आज शाम को आयोजित होने जा रही चुनावी जनसभा के लिए कांग्रेस से जेवर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके मनोज चौधरी और संजय भैया और सैकड़ो समर्थक कूच करेंगे। चुनावी जनसभा में इन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता की धमाकेदार भाजपा में एंट्री की जाएगी, जिससे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को भी बड़ी ताकत मिल सकती है क्योंकि यह परिवार स्वर्गीय महेंद्र सिंह का परिवार है इसके अलावा संजय भैया दादरी से व मनोज चौधरी जेवर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

1712998399851354 0
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button