Uncategorized

बड़ी खबर: रद्द हो सकती है अरविंद केजरीवाल की जमानत, AAP ने लिया बड़ा फैसला, रद्द किए सारे कार्यक्रम

दिल्ली, रफ़्तार टुडे। दिल्ली के कानूनी गलियारे से बहुत बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत दो जून से पहले ही रद्द हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बड़ा मुद्दा उठाया है। ED द्वारा यह मुददा उठाने के बाद कानूनविदों की राय यह है कि यदि ED इस मामले में और आगे बढ़ती है तो अरविंद केजरीवाल बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को उचित अथवा अनुचित बताने पर बहस चल रही थी। इसी बीच ED ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि अरविंद केजरीवाल जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। ईडी…. ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी सभाओं में बोल रहे है। कि यदि जनता आम आदमी पार्टी को वोट देगी तो उन्हें 2 जून को जेल में नहीं जाना पड़ेगा। ED द्वारा अरविंद केजरीवाल पर जमानत का दुरूपयोग करने का साफ आरोप लगाया गया। ED के इस आरोप के बाद कानून के हल्कों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या अरविंद केजरीवाल की जमानत रदद हो सकती है?

1000263654

रद्द हो सकती है अरविंद केजरीवाल की जमानत

कानून के जानकारों का कहना है कि  ED सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत रदद करने की फ्रैश अपील कर सकती है। इस अपील के पक्ष में अरविंद केजरीवाल के आक्रामक बयानों को आधार बनाया जा सकता है। कानूनविद मान रहे हैं कि यदि ED  इस दिशा में आगे बढ़ी तो अरविंद केजरीवाल की जमानत रद्द भी हो सकती है। आपको पता ही होगा कि चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दो जून तक जमानत पर रिहा कर रखा है। अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता बेहद खफा हैं। भाजपा के तमाम नेता अरविंद केजरीवाल की जमानत के फैसले पर प्रश्नचिन्ह लगा चुके हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि अरविंद केजरीवाल की जमानत का फैसला सामान्य फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मानती है कि जमानत के फैसले में अरविंद केजरीवाल को विशेष तवज्जो दी गई है।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button