Uncategorized

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के नाम ज्ञापन सौंपा

ग्रेटर नोएडा रफ़्तार टुडे। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कार्यकर्ताओ ने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल और प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी के नेतृत्व मै जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर व पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर मै बिल्डरों की तानाशाही इस कदर बढ गई है कि फ्लैट बुकिंग के नाम पर ठगी हो या गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साइटों पर कार्य कराकर उन गरीब मज़दूरों का भुगतान न करना हो बार बार ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है ऐसा ही फिर हेम स्पेयर कम्पनी के बिल्डर संकल्प शुक्ला व संजय राय ने गरीब मज़दूरों व ठेकेदारों से अपनी साईटों पर करोड़ों रुपए के कार्य कराये।

गरीब मज़दूरों के भुगतान नही किए मेहनत मजदूरी के रूपए मांगने पर गाली-गलौज कर भगा दिये जाते है भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन से गरीब मज़दूरों को न्याय दिलाने के लिए ऐसे बिल्डरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया है और बिल्डर द्वारा मज़दूरों का एक सप्ताह मै बकाया रकम का भुगतान समय दिया है एक सप्ताह मै भुगतान न होने पर 21 मई को हेम स्पेयर कम्पनी के बिल्डर के निर्माण कार्य बन्द कराकर हेम स्पेयर कम्पनी सैक्टर 27 ग्रेटर नोएडा के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।

1000259672


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी,प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश सचिव ऊधम नम्बरदार, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर,प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश महासचिव एडo सतेदंर खारी,प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवीदंर खारी जिला उपाध्यक्ष मिनदर नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा धर्म भाटी, प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी,प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, तहसील दादरी अध्यक्ष सोविदंर भाटी,जिला संगठन मन्त्री रिंकू भडाना जिला सचिव विनित शर्मा, जिला महासचिव नईम अब्बास, जिला उपाध्यक्ष मनवर अली, दादरी ब्लाक अध्यक्ष तपसी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button