ताजातरीनप्रदेश

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै 132 दिनों से चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर आज 26 जून को महापंचायत में किसानों का उमडा जनसैलाब

नोएडा, रफ़्तार टुडे। –सैक्टर 142 शहदरा गांव मै नोएडा विकास प्राधिकरण के तानाशाह रवैए के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै 132 दिनों से चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर आज 26 जून को महापंचायत मै किसानों का उमडा जनसैलाब महापंचायत मैं विभिन्न विभिन्न राज्यों के दर्जनों किसान संगठनों ने हिस्सा लिया किसानों के जनसैलाब को दे प्रशासन के हाथ पैर फूल गये धरनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर छावनी की तरह तब्दील किया गया।

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते कहा कि एक ही जिले गौतमबुद्धनगर मै तीन तीन प्राधिकरण सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी और लूटपाट के लिए स्थापित किए गए है तीनों प्राधिकरणों ने किसानों को चहुंमुखी विकास का सपना दिखाकर किसानों की ज़मीनों को सस्ते दामों लिया और जो किसानों के लिखित करारनामें प्राधिकरण से हुए उन लिखित करारनामें होते हुए भी प्राधिकरण मुकर रहे है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि किसानों के विकास के बजाय किसानों का विनाश हुआ है और प्राधिकरण और अघिकारियों का ही विकास हुआ है।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि नोएडा, ग्रेटर नोएडा,के किसानों का प्राधिकरणों ने उनका हक नही दिया और तानाशाह रवैया नही बदला तो प्राधिकरणों को गौतमबुद्धनगर से पूरे देश का किसान खदेड़ने का काम करेंगें महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन (वेल्फेयर फाऊँडेशन) उत्तराखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह गुर्जर, भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव प्रधान, भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर, भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चमन प्रधान, फौजी,भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे, भारतीय किसान यूनियन (सभा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास जतन प्रधान, भारतीय किसान यूनियन (शिवपाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रधान, किसान संघर्ष समिति ऐच्छर ,भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चरणजीत गुर्जर, शक्ति मंच (सिलाई) आदि किसान संगठनों ने महापंचायत को सम्बोधित किया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों की समस्याओ के निस्तारण के लिए महापचांयत मै आकर प्राधिकरण के अधिकारियों को पांच बजे का समय दिया समय अनुसार अधिकारी ओएसडी महापंचायत मै पहुंचें लेकिन उन्होने गुमराह करने का काम किया तो सरदार वीएम सिंह ने उन्हें कडे शब्दों मै कहा कि हमें गुमराह करनें का काम न करें और अपने उच्च अघिकारियों से बात करके एक घन्टे मै बताओ लेकिन जब कोई निष्कर्ष नही हुआ तो दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया किसान दिल्ली रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के आवास के घेराव के लिए जैसे ही कूच करने लगे तो कुछ ही समय मै ओएसडी क्रान्ति शेखर,ओएसडी अरविंद कुमार व तहसीलदार विनय कुमार अपनी टीम के साथ महापंचायत मै पहुंचकर वार्ता की और 28 जून सुबह ग्यारह बजे पराधिकरण के सीईओ से वार्ता कर समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने सभी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षों व किसानों को सम्बोधित कर कहा कि प्राधिकरण के अघिकारियों ने वार्ता मै निस्तारण नही हुआ तो 12 जुलाई को पूरे देश के संगठनों को काल कर दिल्ली कूच करेंगें।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट पवन सोम, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली आई वी राघव, अध्यक्ष हातम सिंह भाटी,पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अवधेश यादव ,कन्नौज जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,कानपुर जिलाध्यक्ष अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष आगरा मनोज कुमार, नोएडा महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा भोलू पडिंत, जनसंख्या समाधान फाऊँडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र गुर्जर,जिलाध्यक्ष हरिद्वार नीतू ठाकुर, मीनाक्षी,राष्ट्रीय महासचिव सोनिया शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनिता गौतम,सरिता आदि हजारों की संख्या मैं किसान और महिलाएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़े जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने छात्रों को बांटे गए टेबलेट,स्मार्टफोन
https://raftartoday.com/?p=24470

*🛑 *Raftar Today व्हाट्सएप चेनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।*

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp : https://whatsapp.com/channel/0029VaZPJxrKgsNuE44e5b20

Twitter (X) raftar today (@raftartoday): https://x.com/raftartoday?s=08

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button