लाइफस्टाइल

भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए पूर्व सैनिको की तैनाती के लिए 26 जुलाई को भरी जाएगी हुंकार

गाजियाबाद, रफ़्तार टुडे: सोमवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला प्रदेश अध्यक्षों की एक जूम मीटिंग आयोजित की गई। जूम मीटिंग में कर्नल त्यागी ने कहा कि भारत में वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार की है, जिसे एक आपदा कहा जा सकता है, इस आपदा को पूर्व सैनिक नियंत्रण मे ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की देश भर की राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर सभी महिला विंग की इकाइयां एक साथ आवाज उठाएंगी कि भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए पूर्व सैनिकों को प्रत्येक विभाग में तैनात किया जाए।

इसके लिए वे प्रेस कॉन्फ्रेंस और सेमीनार आयोजित करेगी और सरकार को ज्ञापन देंगी कि “ भ्रष्टाचार जैसी आपदा को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक विभाग में एक पूर्व सैनिक को नियुक्त कर दिया जाए।”


बैठक में राजस्थान की प्रदेश अध्यक्षा मधू सिंह , बिहार की प्रदेश अध्यक्षा सुनंदा सिंह, अरुणाचल की प्रदेश अध्यक्षा बिरी मेरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्षा सुमन त्यागी, छतीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्षा शर्मिला नायक, महाराष्ट्र की प्रदेश अध्यक्षा लता वढेरे, पंजाब की अध्यक्षा अर्चना ठाकुर, दिल्ली की प्रदेश अध्यक्षा उर्वशी वालिया और संयोजक प्रोफेसर कविता यादव, हरियाणा की प्रदेश संयोजक प्रभा मेहता, कर्नाटक की प्रदेश अध्यक्षा नवीना श्रीधर, उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्षा सीमा त्यागी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की प्रदेश अध्यक्षा उषा राणा, गाजियाबाद की अध्यक्षा राज शर्मा, देवास की अध्यक्षा प्रणिता दीक्षित, पुणे की अध्यक्षा अमृता भारती, आगरा की अध्यक्षा गोरी सिंह एवं संयोजक रुही सत्संगी, गाजीपुर की अध्यक्षा माया सिंह, मेरठ की अध्यक्षा भारती शर्मा, रुड़की की अध्यक्षा कविता रावत, गाजियाबाद सिटी की अध्यक्ष अंजू शर्मा, मुंबई की अध्यक्षा अर्चना देशमुख, इटावा की अध्यक्षा प्रीति पांडे, संध्या त्यागी, एडवोकेट अंशु त्यागी, जयंती बेनर्जी, डॉ रिचा भदौरिया, डॉ नीलम गुप्ता, सुंदरमति पटेल सहित अन्य महिला अध्यक्षाओ ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button