लाइफस्टाइलमनोरंजन
Trending

यमुना प्राधिकरण की राया हेरिटेज सिटी में नहीं होगा प्रदूषण, मथुरा, वृंदावन और आगरा की तरह अपनी ओर आकर्षित करेगा टूरिस्ट

हेरिटेज सिटी में 97 एकड़ भूमि पर एक विशाल पार्क विकसित किया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण द्वारा स्थापित राया हेरिटेज सिटी में 14 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों का डिपो स्थापित किया जाएगा, इस पहल से शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी

मथुरा, राया, रफ्तार टुडे । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकसित होने वाली राया हेरिटेज सिटी (Raya Heritage City) कई तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित होगी। यहां इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके लिए सिटी में 14 एकड़ में इलेक्ट्रिक बसों का डिपो बनेगा। इससे शहर में यातायात की सुगम व्यवस्था होगी।

यमुना प्राधिकरण द्वारा स्थापित राया हेरिटेज सिटी में 14 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों का डिपो स्थापित किया जाएगा। इस पहल से शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन से वायु प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण को राहत मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र को एक नई पहचान प्रदान करेगी और कई नवीन सुविधाओं से युक्त होगी।

97 एकड़ भूमि पर विशाल पार्क

हेरिटेज सिटी में 97 एकड़ भूमि पर एक विशाल पार्क विकसित किया जाएगा। यह पार्क निवासियों और पर्यटकों को हरित क्षेत्रों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगा। साथ में यह शहर के वातावरण को भी सुधारने में मदद करेगा। यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विकास योजना (डीपीआर) में पार्किंग समस्या को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके लिए 27 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। शहर में घूमने के लिए लोगों को पार्किंग की सुविधा के अलावा बैटरी संचालित गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

सांस्कृतिक और कनेक्टिविटी पर जोर, आकर्षक पर्यटन स्थल की तैयारी

ब्रज क्षेत्र के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए हेरिटेज सिटी के कुल क्षेत्रफल के 65 प्रतिशत हिस्से में सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इससे पर्यटकों को क्षेत्र की समृद्ध विरासत का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। हेरिटेज सिटी को वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से जोड़ने के लिए, जीरो प्वाइंटर से 101 किलोमीटर पर 6.9 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे 735 एकड़ में इसका विकास किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 1220 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हेरिटेज सिटी के अंतर्गत आने वाले 12 गांवों का भी कायाकल्प होगा।

राया हेरिटेज सिटी परियोजना क्षेत्र में समग्र विकास लाने और इसे एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और बेहतर जीवन स्तर भी प्राप्त होगा।

कितने एकड़ में क्या बनेगा

ग्रीन पार्क – 97 एकड़

टूरिस्ट ट्रेवल फैसिलिटी – 46 एकड़

कन्वेंशन सेंटर – 42 एकड़

आयुर्वेदा – 35 एकड़

स्टार होटल – 26 एकड़

बजट होटल – 19.60 एकड

Related Articles

Back to top button