राजनीतिदेशप्रदेश
Trending

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब दादरी क्षेत्र में साठा चौरासी के ठाकुरों को साधेंगे, बिसाहडा गांव में करेंगे भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के लिए अपील

गृहमंत्री अमित शाह, दो बार सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यूपी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी इस लोकसभा में गौतम बुद्ध नगर की धरती पर आ चुके हैं

दादरी, रफ़्तार टुडे। राजपूत समाज के सर्वमान्य नेता एवं रक्षा मंत्री कल 23 अप्रैल को ठाकुर राजनाथ सिंह जी बिसाडा गांव की जमीन से लोकसभा गौतम बुद्ध नगर की जनता को करेंगे संबोधित। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में निरंतर चौथी बार लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिनके समर्थन में अपना संबोधन देने माननीय राजनाथ सिंह बिसाहडा (सपा मुखिया अखिलेश सरकार में अकलाख हत्याकांड में फेमस गांव ) सरजमी पर लगभग 10 बजे पहुंचेंगे।

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण के लिए 26अप्रैल-2024 को मतदान होना है और 1 दिन पूर्व यानी 24 अप्रैल-2024 की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।

भाजपा और खुद दो बार के सांसद, व पूर्व विधायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डा महेश शर्मा के लिए रक्षा मंत्री और ठाकुरों के कद्दावर नेता बिसाडा गांव में बिसाहडा गांव में रैली करेंगे और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा के लिए अपील करेंगे। मतदान दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल-2024 को होना है और 1 दिन पूर्व यानी 24 अप्रैल-2024 की शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए भी मतदान 26 अप्रैल-2024 को होना है, सो यहां भी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है।

en news 17072373 H2019012161896

राजनीतिक पंडितो का साफ कहना है कि समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर से परहेज करती हुई आई है। स्व मुलायम सिंह यादव ने अपने समय में गौतमबुद्धनगर को खत्म किया और अंत तक अपनी हठधार्मिता पर अडे रहे। वह तो शुक्र रहा कि जिला बहाली आदोलन में यहां की जनता तक कूद पडी और फिर सीधा हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पडा जिससे गौतमबुद्धनगर जिला बाहल हो पाया। स्व मुलायम सिंह यादव की सरकार जाने के बाद बसपा सरकार आई तो गौतमबुद्धनगर जिला चमक उठा।

pankajsingh 2842d96c e199 11e6 af2a 7d9058160009
pankajsingh 2842d96c e199 11e6 af2a 7d9058160009

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार को पूरी तरह से नौकरशाही के लिए हवाले छोड दिया। गौतमबुद्धनगर आगमन को ही अभिशप्त मान लिया गया और फिर अखिलेश यादव ने जितने भी फीता काटे या फिर बटन दबा कर उदघाटन किए वह सब राजधानी लखनउ से किए। गौतमबुद्धनगर के लोग मानते रहे कि अखिलेश यादव के पूरे कार्यकाल यहां विकास पटरी से उतरता हुआ दिखाई दिया। लोग कह रहे है कि चलो सीएम रहते हुए यहां नही आए कम से कम अब चुनावी मौसम मेंं तो गौतमबुद्धनगर से चुनावी अपील कर लेते अखिलेश यादव।

2009 मे खुर्जा लोकसभा जरनल हो गई और नाम पडा गौतमबुद्धनगर, तभी से भाजपा नेता कैलाश हॉस्पिटल के चैयरमैन डा.महेश शर्मा जी ने अथक प्रयास करके पूरे गौतमबुद्धनगर को भाजपा के रंग मे रंग दिया कभी बसपा का गढ रहा गौतमबुद्धनगर लोकसभा जेवर विधान सभा दादरी विधानसभा, सिकंदराबाद, खुर्जा सभी पर बसपा का कब्जा था लेकिन देखते ही देखते आज लोकसभा हो या पाँचों विधान सभा जिला पंचायत अध्यक्ष सभी पर भाजपा का झंडा लहरा रहा है, जेवर जैसी टफ सीट पर सांसद डा.महेश शर्मा ने कांग्रेस से लाकर धीरेंद्र सिंह को टिकट दिलाकर विधायक बनाने का काम किया, आज लोकसभा गौतमबुद्धनगर की तीन सीटों पर जेवर, सिकंदराबाद, नौएडा पर राजपूत समाज के विधायक है,,
इसमें बडा योगदान आज के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी डा.महश शर्मा का है।

FB IMG 1713765714716

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं कि यह चुनाव जतियता पर आकर टिकने लगा है। ठाकुर वोट बैंक भाजपा का मुख्य आधार माना जाता है, लेकिन ब्राह्मण वोट और गुर्जर वोट भी कम से काम नहीं है, पूरे लोकसभा पर 10, 20000 का अंतर है कोई ज्यादा है कोई कम । गौतमबुद्धनगर में प्रत्याशी डा महेश शर्मा से भी खफा बताए जाते थे लेकिन ठाकुर समाज डॉक्टर महेश शर्मा का समर्थन कर रहा है। भाजपा प्रत्याशी डा महेश शर्मा और उनके समर्थक भले ही कह रहे हों कि पूरी ठाकुर बिरादरी की नाराजगी की बात हवाई है, सब कुछ अच्छा और भला चंगा है और बडे अंतर से चुनाव जीतने जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 04 18 at 15.53.57 1 1

ठाकुर बिरादरी को साधने के लिए खुद सीएम योगी गौतमबुद्धनगर में दो बार आ चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा में ठाकुर बिरादरी के शीर्ष नेता व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अब दादरी क्षेत्र में साठा चौरासी के ठाकुरों को साधने के लिए आ रहे हैं। डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में एक विशाल जनसभा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी भाजपा के क्षेत्रीय महामन्त्री विकास अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया कि 23 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दादरी बिसाहडा में लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और जिसमे हज़ारों की संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता पहुँचेंगे।

FB IMG 1713765746145

इस अवसर पर मुख्यरूप से लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, इन्द्र नागर, राज नागर, आदि कार्यकर्तागण और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 04 22 at 09.54.46 1024x768 1
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button