प्रदेश

वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज कई चुनौतियों से जूझ रहा है जैसे अशिक्षा, बेरोजगारी और गरीबी, ब्राह्मण तो समाज और राष्ट्र को दिशा देता है – राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ

सिकंदराबाद, रफ़्तार टुडे। भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर रविवार को गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिकंदराबाद में भव्य परशुराम जयंती समारोह में नेताओं ने समाज से एकता का आह्वान किया है। सिकंदराबाद में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित किया।

FB IMG 1715518756587

एड अतुल शर्मा ने कहा, “वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज कई चुनौतियों से जूझ रहा है जैसे अशिक्षा, बेरोजगारी और गरीबी। इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब हम राजनीतिक रूप से संगठित रहेंगे। हमारे सामने बड़ी प्रतिस्पर्धा है और इस प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल करने के लिए हमें अपनी युवा पीढ़ी को मजबूत बनाना होगा।”

FB IMG 1715518766462

एड नीरज शर्मा (डीजीसी सिविल) कहा, “ब्राह्मण युवाओं को अपने शैक्षणिक पारिवेश और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही हमें समाज की एकता बनाए रखने पर भी काम करना होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी लोकमन प्रधान ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब हम राजनीतिक रूप से संगठित रहेंगे। हमारे सामने बड़ी प्रतिस्पर्धा है और इस प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल करने के लिए हमें अपनी युवा पीढ़ी को मजबूत बनाना होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल पंडित, भाजपा युवा नेता प्रिंस शर्मा और आयोजक आशीष पंडित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित ने भी परशुराम शोभा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एचके शर्मा, विशाल भारद्वाज, एडवोकेट अतुल शर्मा, अनिल पंडित और प्रिंस शर्मा शामिल हुए। समारोह के दौरान नेताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लिया।


Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button