ताजातरीनराजनीति

सपा नेता हैप्पी पंडित ने अखिलेश यादव से की शिष्टाचार भेंट, सपा के बेहतर प्रदर्शन पर दी बधाई

ग्रेटर नोएडा रफ़्तार टुडे। लोकसभा चुनावों में सपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्त्ता और पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा और अध्यक्ष युवा ब्राह्मण दल गौतम बुद्ध नगर हैप्पी पंडित ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से दिल्ली पार्टी कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अखिलेश यादव को इस बेहतर प्रदर्शन का सूत्रधार बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में सारे आंकड़ों को फेल करते हुए उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 37 सीटों पर कब्जा किया।

पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन से सपा के कार्यकर्ताओं में भी काफ़ी जोश देखने को मिल रहा है। वहीं गौतम बुद्ध नगर से सपा कार्यकर्ता हैप्पी पंडित जो कि ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखते हैं व्यवहार कुशल इंसान और दमदार नेता भी हैं। आमजन के बीच हैप्पी पंडित की अच्छी पैठ है। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर में महेंद्र नगर को टिकट देकर अखिलेश यादव की सराहना की और कहां की सपा गौतम बुद्ध नगर में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी आने वाले चुनाव में।

Related Articles

Back to top button