आम मुद्दे

BIG BREAKING नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, सपा नेताओं ने जीरो पॉइंट पर किया भव्य स्वागत, चुनाव के समय नहीं आए थे नोएडा

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा पहुंच चुके हैं। एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया।

यहां से अखिलेश यादव नोएडा के सेक्टर-121 में स्थित स्वर्गीय रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद नोएडा विधानसभा से सपा प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी के आवास पर अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

अखिलेश यादव वर्ष 2022 में दूसरी बार नोएडा आए हैं। इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अखिलेश नोएडा आए थे। वहां पर उन्होंने अपने तीनों उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे। अखिलेश इस बार एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जिले में आए हैं।

नोएडा में अखिलेश तो गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ

एक तरफ अखिलेश यादव नोएडा में हैं। दूसरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पड़ोसी जिले गाजियाबाद में दौरा कर रहे हैं। थोड़ी देर पहले ही योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ हाई लेवल बैठक की है। उस समय योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद जिले में चल रही अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button