आम मुद्दे

साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

ग्रेनो, रफ्तार टुडे। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2023 कार्यक्रम के लिये साइट 4 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन संपन्न हुआ।

महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष 15 से 25 अक्टूबर तक विजय महोत्सव 2023 कार्यक्रम साइट 4 स्थित सेंट्रल पार्क में धूमधाम से मनाया जायेगा।

अध्यक्ष स0 मनजीत सिंह ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन करने के पश्चात धर्मचंद जी के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर भूमि पूजन सम्पंन हुआ उसके उपरांत बिजेंद्र भाटी, डॉ0 राकेश गुप्ता, राजकुमार भाटी, अजित दौला, वीरेंद्र दाढा, अजय चौधरी व राकेश आर्य ने सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की।

IMG 20230925 WA0008

कार्यक्रम में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, के के शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, विकास प्रधान, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, विशाल जैन, हरवीर मावी, गजेंद्र सिंह, बजरंग गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेन्द्र तायल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button