उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजनोएडा

BJP News: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी अभियानों की योजना पर की बैठक

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जनपद गौतमबुद्ध नगर और नोएडा महानगर ने आगामी अभियानों और 25 जुलाई को होने वाले “कारगिल विजय दिवस” कार्यक्रम के लिए संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दार्जिलिंग से लोकप्रिय सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजू बिष्टा जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र मावी, भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय रेसलर श्रीमती बबीता फोगाट, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवबीर सिंह भदोरिया भी मंच पर मौजूद थे। साथ ही, भाजयुमो प्रदेश मंत्री श्री अरुण यादव, जिला अध्यक्ष भाजयुमो श्री राज नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री रामनिवास यादव, भाजपा बिसरख मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश चौहान जी भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी अभियानों की योजना पर की बैठक करते हुए पदाधिकारी

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गजेंद्र मावी ने की और संचालन दोनों युवा मोर्चा जिला व महानगर अध्यक्षों ने किया।

युवाओं को संबोधित करते हुए

राजू बिष्टा जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 जुलाई को युवा मोर्चा कारगिल विजय दिवस तिरंगा यात्रा और मशाल जुलूस के साथ मनाएगा। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को भारत मां की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले वीर जवानों के अप्रतिम पराक्रम से सदैव परिचित कराना होगा। संपूर्ण सभागार भारत मां की जय के नारों से गूंज उठा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी अभियानों की योजना पर की बैठक करते हुए पदाधिकारी

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सांसद राजू बिष्ट ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गगन पब्लिक स्कूल में एक पौधा भी लगाया।

इस कार्यक्रम में जॉनी चौहान, रोबिन त्यागी, गौरव पटेल, बालेश्वर नागर, शक्ति रावल, नरेश भारद्वाज, संगीता रावल, पूजा टहनवा, कन्हिया गुप्ता, अनुभव दुबे, संजीव शर्मा, देव नागर, नवीन मिश्रा, सत्यम सिंह, प्रवीण चौहान, अर्पित मिश्रा, अमित पांडे, ऋषि तोमर, कपिल धारीवाल, उत्कर्ष मिश्रा, शिवम सिसोदिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी अभियानों की योजना पर की बैठक करते हुए पदाधिकारी

हैशटैग्स: GreaterNoidaNews #BJPYouthWing #KargilVijayDiwas #TirangaYatra #RaftarToday

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button