राजनीतिताजातरीनदेशप्रदेश
Trending

#BJPNews: सांसद डॉ महेश शर्मा ने यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया, भाजपा मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जा सकते हैं डॉ महेश शर्मा? दिल्ली और गृह जिला में चर्चा हुई तेज

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजर उन सभी सीटों पर है जिन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारे गए हैं। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा में रिकॉर्ड मतों से जीती हुई इस सीट पर‌ भी सबकी निगाहें टिकी है।

नोएडा BJP News, रफ़्तार टुडे। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। भाजपा मंत्रिमंडल डॉ महेश शर्मा मंत्री बनाए जा सकते हैं। दिल्ली और गृह जिला गौतम बुद्ध नगर में चर्चा तेज हुई। पूरे उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया।

जिसकी चर्चा पूरे देश व प्रदेश में हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने जितनी सीटों की उम्मीद की थी उससे आधे पर ही पार्टी सिमट गई। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजर उन सभी सीटों पर है जिन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारे गए हैं। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा में रिकॉर्ड मतों से जीती हुई इस सीट पर‌ भी सबकी निगाहें टिकी है।

भले ही यूपी में इंडिया गठबंधन बीजेपी पर भारी पड़ी हो लेकिन डॉक्टर महेश शर्मा ने पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके एक तरह से हंडी गठबंधन को करारा जवाब दिया है। यही वजह है कि जैसे‌ इन दिनों उत्तर प्रदेश चर्चा का विषय बना है वैसे उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट भी चर्चा में छाई हुई है।

अब ऐसे में कमास लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में डॉ महेश शर्मा का भी नंबर लग सकता है। जिसकी जिसकी चर्चा पूरे गौतम बुद्ध नगर में चल रही है। एनडीए के सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल बंटवारे के बाद इसकी चर्चा और तेज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button