Uncategorized

Breaking News: बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के समझौते पत्र पर किए दस्तखत, योगी आदित्यनाथ के अफसर और पूरी यमुना अथॉरिटी के अधिकारी बने गवाह

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। यमुना प्राधिकरण दफ्तर में बोनी कपूर फिल्म सिटी को लेकर समझौते पत्र पर साइन किया है। यह ऐतिहासिक दिन है। प्रोड्यूसर बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर योगी आदित्यनाथ के सपने को पूरा करेंगे और योगी आदिनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी को पूरा करेंगे। करीब एक हजार एकड़ जमीन पर गौतमबुद्ध नगर की जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह और उनकी पूरी टीम ने बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप का स्वागत किया।


बोनी कपूर ने किए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर बोनी कपूर ने फिल्म सिटी बनाने को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा दिए गए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने वाली फिल्म सिटी को बनाएंगे।

IMG 4539

फिल्म सिटी परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश के
लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। डससे क्षेत्रमें रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण
की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। आज गुरुवार 27 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में परियोजना के विस्तृत विवरण, निवेश की मात्रा, समयसीमा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की घोषणा की जाएगी। फिल्म उद्योग और स्थानीय निवासी इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को देश का नया फिल्म हब बनाने में मदद करेगी।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button