राजनीतिगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा वेस्टताजातरीन

BJP MP News : “विकसित भारत संकल्प सभा” में गूंजा आत्मनिर्भर राष्ट्र का मंत्र!, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित 8 मंडलों में भाजपा ने 11 वर्षों की उपलब्धियों का किया गौरवगान, डॉ. महेश शर्मा बोले – अब दुनिया में गूंजता है भारत का नाम!


ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टुडे।
दिनांक 14 जून 2025 को भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए 8 मंडलों में एक साथ “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया। यह सभा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक सफलताओं और “विकसित भारत के अमृतकाल” के सपनों को साकार करने हेतु जन-भागीदारी का आह्वान था।


8 मंडलों में एक साथ चला संकल्प सभा अभियान

संकल्प सभाएं जिले के सूरजपुर मंडल, दनकौर मंडल, ग्रेटर नोएडा मंडल, रबूपुरा मंडल, बिसरख मंडल, समेत कुल आठ स्थानों पर आयोजित की गईं। सभी जगह कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं और स्थानीय जनता की भारी भागीदारी देखने को मिली।


बिसरख मंडल में ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल बना विकास विमर्श का केंद्र

बिसरख मंडल अंतर्गत ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा:

“प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत चौथी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन चुका है। स्वदेशी सैन्य साजोसामान का निर्माण, सुरक्षित सीमाएं, मजबूत आधारभूत संरचना, और हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं – ये सब आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि राम मंदिर निर्माण, धारा 370 का उन्मूलन, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, आधुनिक हवाई अड्डे, नए मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेसवे, और यूनिवर्सिटीज़ – ये सिर्फ विकास नहीं, भारत की आत्मा का पुनर्जागरण है।


कोंडली गांव में तेजपाल नागर का जोशीला संबोधन

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कोंडली गांव की सभा में कहा:

“प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत का सम्मान वैश्विक मंच पर कई गुना बढ़ाया है। अब भारत सिर्फ ‘देखा’ नहीं जा रहा, बल्कि ‘सुना’ और ‘माना’ जा रहा है। उनका सपना है – आत्मनिर्भर भारत, और यही सपना आज हर युवा का भी बन चुका है।”

JPEG 20250614 193240 1256794547780471633 converted
विकसित भारत संकल्प सभा” में गूंजा आत्मनिर्भर राष्ट्र का मंत्र!, ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित 8 मंडलों में भाजपा ने 11 वर्षों की उपलब्धियों का किया गौरवगान

दादरी देहात मंडल में बोले एमएलसी नरेंद्र भाटी – “2014 के बाद भारत ने उड़ान भरी”

एमएलसी नरेंद्र भाटी ने दादरी देहात मंडल की सभा में कहा कि:

“2014 के बाद से केंद्र में मोदी सरकार और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद देश-प्रदेश ने विकास की ऐतिहासिक उड़ान भरी है। ग़रीबों के लिए उज्जवला, आयुष्मान, जनधन और पीएम आवास जैसी योजनाएं जीवन में बदलाव ला रही हैं।”


दनकौर मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष ने गिनाईं केंद्र की उपलब्धियां

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दनकौर मंडल में कहा:

“मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ भारत एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।”


विकास के संकल्प में जुटे भाजपा के ज़मीनी कार्यकर्ता

सभी मंडलों की संकल्प सभाओं में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख उपस्थितियों में रहे:

  • डॉ. महेश शर्मा (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
  • तेजपाल नागर (विधायक, दादरी)
  • नरेंद्र भाटी (विधान परिषद सदस्य)
  • अभिषेक शर्मा (जिला अध्यक्ष)
  • हरीश ठाकुर (क्षेत्रीय महामंत्री)
  • आशीष वत्स (क्षेत्रीय मंत्री)
  • अर्पित तिवारी, विजय भाटी, सत्यपाल शर्मा, मनोज गर्ग, देवा भाटी, धर्मेंद्र कोरी, सुनील भाटी, सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, विकास चौधरी, संजय भाटी, मुकेश चौहान, सुनील सिंह, राजीव सिंघल सहित अनेकों सक्रिय कार्यकर्ता।

नया भारत, विकसित भारत – यही है 2047 का लक्ष्य

सभाओं में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसके लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है कि प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को जन-जन तक पहुँचाएं और देश को सशक्त बनाएं।


🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए अभी क्लिक करें👇

Join Raftar Today on WhatsApp


📌 #ViksitBharat #SankalpSabha2025 #ModiGovernment11Years #BJPGautamBuddhNagar #DrMaheshSharma #TejpalNagar #NarendraBhati #GrNoidaWest #BisrakhMandal #BJP4India #BJPSevaSushasan #RaftarToday

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button