ताजातरीनउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

Gautam Buddh Nagar News: राजस्व विभाग के कर्मचारियों का बड़ा धरना, मांगों को पूरा करने के लिए 18 सितंबर को गांधी प्रतिमा पर आंदोलन की तैयारी, उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ UP ने दिया धरना

Gautam Buddh Nagar News, राजस्व विभाग के कर्मचारियों का बड़ा धरना, मांगों को पूरा करने के लिए 18 सितंबर को गांधी प्रतिमा पर आंदोलन की तैयारी, उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ UP ने दिया धरना

लखनऊ, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना दिया। जिलाध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों के पूरा न होने पर कड़ा विरोध जताया।

धरने के दौरान शशि भूषण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगें, जैसे कलेक्ट्रेट कार्यालय को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान करना, कर्मचारियों का वेतन उच्चीकृत करना, लिपिक संवर्ग सेवा नियमावली 2011 को पुनः लागू करना, नवसृजित जिलों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के पद सृजित करना और भूलेख लिपिक का पद कलेक्ट्रेट में वापस लाना, अभी तक पूरी नहीं की गई हैं।

जिलाध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों के पूरा न होने पर कड़ा विरोध जताया।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति और सेवा नियमावली के तहत मिलने वाले अधिकारों में देरी के कारण कर्मचारियों में गहरी असंतुष्टि और आर्थिक, मानसिक क्षति हो रही है। सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा कर्मचारियों के लिए खोखला साबित हो रहा है।

धरने में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी चेतावनी दी कि अगर 17 सितंबर 2024 तक उनकी मांगों का सम्मानजनक निस्तारण नहीं हुआ, तो 18 सितंबर को पूरे प्रदेश के कर्मचारी गांधी प्रतिमा, हजरतगंज, लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

जिलाध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों के पूरा न होने पर कड़ा विरोध जताया

इस धरने में सचिव भूपेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, सतेंद्र गौतम, अरविंद शर्मा, मनोज सरधना, मुकेश शर्मा, संजय जैन, धर्मेंद्र भारद्वाज समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button