ताजातरीनप्रदेश

Greater Noida Authority में बड़ा बदलाव, सभी 6 ACEO के कार्यक्षेत्र में बंटवारा, ACEO सौम्य श्रीवास्तव की बिल्डर, संस्थागत, इंडस्ट्री विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है अभी हाल ही में OSD से बने है ACEO

ग्रेटर नोएडा रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नॉएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात 6 अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के कार्यों में बड़ा बदलाव किया है। सभी 6 ACEO के कार्यक्षेत्र में बंटवारा हो गया है। ACEO सौम्य श्रीवास्तव की बिल्डर, संस्थागत, इंडस्ट्री विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है अभी हाल ही में OSD से बने है एसीईओ का नया नए दायित्व उन्हें दिया गया है। अब तक वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में OSD के पद पर तैनात थे।

अब देखना यह होगा कि नए प्रभारी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को कैसे निभाते हैं और ग्रेटर नोएडा के विकास में कितना योगदान करते हैं।

ACEO सौम्य श्रीवास्तव अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भूलेख, किसान, आबादी नियोजन, विधि, बिल्डर, संस्थागत और इंडस्ट्री विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में किसानों से जुड़े विवाद खत्म हो जाएंगे।

FB IMG 1719239962649


अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें परियोजना विभाग 1, 2 और 3 की जिम्मेदारी भी दी गई। इसके अलावा सुनील कुमार सिंह को आईटी, आवासीय संपत्ति, संस्थागत नियोजन और भूलेख विभाग का अध्यक्ष भी बनाया गया है।

एसीईओ मेघा रूपम को इंडस्ट्री, स्वास्थ्य और गऊशाला को छोड़कर अन्य विभागों का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें वित्त, सिस्टम बोर्ड बैठक, आईआईटीजीएनएल और डीएमआईसी से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं। इससे पहले उन्होंने जिन विभाग की जिम्मेदार संभाली, उनकी हालत बेहतर कर दी।


एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग को अब कमर्शियल, आईटी, उद्यान, शहरी सेवा, लॉयड और परिवहन व्यवस्था का कार्यभार सौंपा गया है। पहले उनके पास ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया का कार्य था, जो अब सुनील कुमार सिंह को दे दिया गया है। नए कार्य विभाजन के बाद अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।

एसीईओ लक्षमी वीएस अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एचआर, स्वास्थ्य विभाग, गऊशाला और आईजीआरएस की जिम्मेदारी सीईओ रवि कुमार एनजी ने दी है। इसी के साथ उनको वर्क सर्कल-4 वर्क सर्कल-7 और परियोजना विभाग का काम सौंपा
गया है।

एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी को ग्रुप हाउसिंग, नोएडा-ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति, एस्टेट विभाग, वर्क सर्कल-5. वर्क सर्कल-6, वर्क सर्कल-8, ग्रामीण विकास जलापूर्ति, गंगाजल, सीवर, जीबीयू और जिमस का कार्यभार सौंपा गया है।





Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button