ग्रेटर नोएडाराजनीति

Greater Noida BJP News : भाजपा का सदस्यता अभियान, विश्व में स्थापित करेगा नया कीर्तिमान, GNIOT कॉलेज में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की अपील, पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सदस्यता अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कॉलेज नॉलेज पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला सदस्यता अभियान संयोजक सेवानन्द शर्मा ने किया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया भाजपा को राष्ट्रीय विचारधारा की पार्टी


त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में भाजपा को एक राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टी बताया, जिसका मुख्य उद्देश्य देश का गौरव बढ़ाना और उसे मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान पूरे विश्व में सबसे अधिक सदस्य बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाएं, विशेष रूप से नौजवानों और छात्रों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया गौतम बुद्ध नगर जिले का प्रदर्शन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने जानकारी दी कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर जिला प्रदेश में शीर्ष 5 जिलों में शामिल है। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान और सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के सभी लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा किए जाएंगे, और रिकॉर्ड सदस्यता दिलाकर जिले का नाम रोशन किया जाएगा।

प्रमुख उपस्थित लोग

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिला महामंत्री योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, पवन नागर, सतेंद्र नागर, पवन रावल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, पूजा गंगानिया, ज़िलामंत्री सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, रवि जिन्दल, इन्द्र नागर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

greaternoida #bjp #MembershipDrive #SangathanParv #BJPCampaign #TrivendraSinghRawat #GautamBuddhNagar #RaftarToday #BJPWestUP #BJPWestUPSatendrashisodia #BJPGajendraMavi #BJPPresident

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे ग्रुप की न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button