मेरठकिसानग्रेटर नोएडा

Greater Noida Kisan News: हजारों किसान करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मेरठ कूच

मेरठ, रफ्तार टुडे। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन की तैयारी जोरों पर है। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर चाई 4 में आयोजित हुई, जहां मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कल होने वाले जन आंदोलन को लेकर रणनीति तय की। इस बैठक में हजारों किसानों और मजदूरों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जारी भ्रष्टाचार ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी से जनता त्रस्त है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मेरठ में 10 अक्टूबर को जन आंदोलन का बिगुल फूंकने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन मेरठ के सरधना से विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में किसान और मजदूर हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास प्रधान ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर से किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता भी इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता कल सुबह 10:00 बजे सिरसा टोल पर इकट्ठे होकर मेरठ के लिए रवाना होंगे। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य महंगी शिक्षा, महंगा इलाज, और सरकारी स्कूलोंअस्पतालों की बदतर स्थिति को उजागर करना है। इसके साथ ही, प्राइवेट अस्पतालों द्वारा की जा रही लूटमारी के खिलाफ भी सशक्त आवाज उठाई जाएगी।

मोर्चा के वरिष्ठ नेता राजेश यादव ने कहा, “जनता के हितों को ताक पर रखकर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे और तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक सरकार इन क्षेत्रों में सुधार के ठोस कदम नहीं उठाती।” इस आंदोलन को लेकर किसानों और मजदूरों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

जन आंदोलन के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि अब जनता भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को सहन नहीं करेगी। यह आंदोलन न केवल मेरठ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता लाने के लिए एक मिसाल बनेगा।

हैशटैग #MeerutProtest #EducationCorruption #HealthSystemFailure #KisanMazdoorAndolan #MLAAtulPradhan #SwasthyaAndolan #RaftarToday #NoMoreCorruption #GreaterNoidaToMeerut #SarvjanHit #SarvjanSukh


🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button