ताजातरीनप्रदेशराजनीति
Trending

Greater Noida News: कुशल व्यक्तित्व व पार्टी के कामों को लेकर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने रचा इतिहास – लोकमन प्रधान

लोकमन प्रधान ने कहा कि यह सब उनके कुशल व्यक्तित्व और भारतीय जनता पार्टी के कामों की वजह से संभव हो पाया है।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भाजपा नेता लोकमन प्रधान ने सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को तीसरी बार शानदार जीत दर्ज करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह सबसे बड़ी जीत है और डॉक्टर महेश शर्मा ने उन परिस्थितियों में रिकॉर्ड मतों की जीत दर्ज की। जब उत्तर प्रदेश में पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी चुनाव हार गए। लोकमन प्रधान ने कहा कि यह सब उनके कुशल व्यक्तित्व और भारतीय जनता पार्टी के कामों की वजह से संभव हो पाया है।

रफ़्तारhttps://raftartoday.com/?p=23772 टुडे

भाजपा नेता लोकमन प्रधान ने कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा बहुत ही सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। समाज के हर वर्ग हर तबके का व्यक्ति उनसे मिलकर आसानी से अपनी बात कह सकता है। राजनीति में कुशल व्यक्तित्व सबसे अहम माना जाता है। जिसके लिए बखूबी गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जाने जाते हैं। यही वजह है की लोकसभा क्षेत्र की जनता ने पूरे यूपी में उनका नंबर वन बना दिया है। उन्होंने कहा की उम्मीद करते हैं कि इस ऐतिहासिक और रिकार्ड मतों की जीत को देखते हुए एनडीए मंत्रिमंडल में डॉक्टर महेश शर्मा को स्थान दिया जाएगा।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button