Uncategorized

Greater Noida News: पुस्तकालयों का देश बनेगा भारत, टीम ग्राम पाठशाला का संकल्प

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। शहर में रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा। रविवार को ग्रेटर नोएडा में एक साथ बहुत कुछ हुआ। ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क में स्थित पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में हुए विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रेटर नोएडा के नागरिकों ने भाग लिया। इस आयोजन में एक नए पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ, टीम ग्राम पाठशाला का एक बड़ा संकल्प दोहराया गया। नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा को मिलाकर बने गौतमबुद्धनगर जिले में गांव पंचायत व्यवस्था को फिर से बहाल करने का संकल्प घोषित किया गया।

ग्रेटर नोएडा में हुआ अनूठा कार्यक्रम

आमतौर पर किसी कार्यक्रम में कोई एक ही विषय रहता है। रविवार को ग्रेटर नोएडा के पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में हुए कार्यक्रम में अनेक विषय शामिल थे। ग्रेटर नोएडा के इस अनूठे आयोजन के आयोजक प्रसिद्ध लोक गायक ब्रह्मïपाल नागर थे। सबसे पहले इस कार्यक्रम में ब्रह्मïपाल नागर द्वारा स्थापित राजेश पायलट लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी स्थापना का यह कार्य टीम ग्राम पाठशाला नामक सामाजिक संगठन की प्रेरणा से किया गया।
आपको बता दें कि टीम ग्राम पाठशाला ने देश भर के प्रत्येक गांव में पुस्तकालय स्थापित करने का अभियान चला रखा है। ग्रेटर नोएडा तथा नोएडा क्षेत्र के गांवों से शुरू हुआ यह अभियान देश भर में फैल गया। इस अभियान के तहत अभी तक देश भर में 1650 पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं।

Greater Noida News

भारत बनेगा पुस्कालयों का देश

ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में टीम ग्राम पाठशाला के अनेक सदस्य मौजूद थे। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से सही टीम ग्राम पाठशाला मिशन शुरू करने वाले इस मिशन के अगुवा लाल बहार की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के इस आयोजन में अपने मिशन का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि टीम ग्राम पाठशाला ने यह योजना बनाई है कि भारत को जल्दी ही पुस्कालयों का देश बनाया जाएगा। भारत के हर गांव, कस्बे तथा शहर में पुस्कालय स्थापित किए जाएंगे। इसी कार्यक्रम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा राजनेता राजकुमार भाटी ने एक बड़ा मुददा उठाया।

Greater Noida News

श्री R P Raghuvanshi चेतना मंच के संपादक ने कहा कि हमें अपने जिले में नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा बसाने पर गर्व है, किन्तु हमारे जिले में लोकतंत्र का दमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चौखम्बा राज की स्थापना की गई है। चौखम्बा राज में गांव पंचायत सबसे अहम अंग होता है। साजिश करके गौतमबुद्धनगर जिले में गांव पंचायत व्यवस्था खत्म कराई गई है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प किया है कि जिले में गांव पंचायत व्यवस्था को पुन: बहाल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी संगठनों को एक साथ जोडक़र आंदोलन चलाया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में अनेक हस्तियां हुई शामिल

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार नागर एडवोकेट ने की तथा बड़े ही अनोखे अंदाज में कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध लोक गायक ब्रहमपाल नागर ने किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नागर एडवोकेट, चेतना मंच के संपादक आर.पी. रघुवंशी, राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत सिंह दौला, वरिष्ठ पत्रकार आकाश नागर, प्रदीप भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता महेश भाटी, ग्रेटर नोएडा इंजीनियरिंग कॉलेज (GNIT) के संचालक बी.एल. गुप्ता, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता धर्म चंद तथा सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व पुलिस अफसर रमन पाल सिंह समेत अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के अनेक लोग कलाकार भी उपस्थित थे। Greater Noida News

Related Articles

Back to top button