ताजातरीनप्रदेशराजनीति

Greater Noida News: भाजपा ने आपातकाल पर एक संगोष्ठी एवं आपातकाल स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे दुःखद काला अध्याय 25 जून 1975 को आपातकाल पर एक संगोष्ठी एवं आपातकाल स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्यअतिथि प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय प्रभारी एमएलसी मान्य सुभाष यदुवंशी रहे संगोष्ठी कार्यक्रम अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा ने किया।

प्रदेश महामंत्री एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने आपातकाल संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 का एक काला अध्याय भारतीय राजनीति में ऐसा आया जिसमे उन दिनों की कांग्रेस नीत इंदिरा गांधी की सरकार ने उस समय के सभी बुद्धिजीवी हूँ राष्ट्रवादी नेताओं को जेल में डाल दिया गया ना कोई कैबिनेट बैठक अगले दिन राष्ट्रपति को बुलाकर इमर्जेंसी लगा कर आपातकाल लगाने का कार्य कांग्रेस नीत इंदिरा सरकार ने किया इंदिरा सरकार में लोगो की गाँवों के गाँवों में ज़बरदस्ती नसबंदी करा कर जनता का शोषण किया गया कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाती है भाजपा संविधान बदल देगी कांग्रेस ने अबतक 75 वार संविधान में बदलाव किये संविधान का दुरुपयोग कर 90 वार सरकारें गिराने का कार्य कांग्रेस ने किया मोदी जी ने कभी भी नहीं कहा हम संविधान बदलेंगे मोदी जी ने कहा है मेरे होते हुए संविधान पर कभी कोई आँच नहीं।

आपातकाल संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल का असर देश की अर्थव्यवस्था के साथ देश के आम जनमानस पर व्यापक रूप से पड़ा ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि कांग्रेस नीत इंदिरा गांधी की सरकार में आपातकाल के दिन आज भी याद है बड़े बुजुर्ग बताते हैं पुलिस के पहरों में विपक्ष के लोगों और आम जनमानस पर अत्याचार किये गये आयेगी।

इस अवसर पर दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक सेवानंद शर्मा, ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, आपातकाल सेनानी जन संघ वेद प्रकाश गुप्ता, नेमचंद अटल, मनीराम गुप्ता, ज़िला मंत्री गुरुदेव भाटी, सत्यपाल शर्मा, सचिन शर्मा, अमित शर्मा, विकाश चौधरी, इन्द्र नागर, कपिल गुर्जर, विजय रावल, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मनोज भाटी, राजीव सिंघल, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, सतीश गुलिया, अजीत मुखिया, जितेन्द्र भाटी, विमल पुंडीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आपातकाल संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button