ग्रेटर नोएडाताजातरीन

Greater Noida News: रोटरी क्लब ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम का आयोजन

पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी अमित गुप्ता का बुका देकर और हार-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। क्लब के सदस्यों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने हरियाली तीज महोत्सव और फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन रॉयल बैंकट, नॉलेज पार्क 3 में किया गया, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हरियाली तीज महोत्सव:
इस महोत्सव के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और महिलाओं ने डांस प्रतियोगिता और ग्रुप डांस में भाग लिया। इन प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी ने इस मौके का भरपूर आनंद उठाया।

IMG 20240808 WA0019
रोटरी क्लब ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम:
पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि फ़ेलिसिटेशन प्रोग्राम के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी अमित गुप्ता का बुका देकर और हार-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। क्लब के सदस्यों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में क्लब नई ऊंचाइयों को छुएगा।

जादूगर का प्रदर्शन:
दिल्ली से आए जादूगर ने अपनी जादू की कलाओं से सभी का मन मोह लिया। उनके जादुई प्रदर्शन ने कार्यक्रम में एक अलग ही उत्साह और रोमांच भर दिया।

IMG 20240808 WA0020
रोटरी क्लब ग्रेनो ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

उपस्थित सदस्य:
कार्यक्रम में रिचा गर्ग, नीतू बंसल, प्रीति गर्ग, निधि गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, मानसी गोयल, वंदना शर्मा, श्रुति सिंघल, विकास गर्ग, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, राकेश सिंघल, विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, मोहित बंसल, शुभम् सिंघल, कपिल गर्ग, राकेश शर्मा, अनिल चौधरी, मनीष मित्तल, शुभम् गोयल, नितिन चौहान सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

#RotaryClub #GreaterNoida #HariyaliTeej #Celebration #FeliciationProgram #RaftarToday

RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button