ग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीन

Greater Noida News: स्वर्गीय नेताजी जतन प्रधान की जयंती पर टॉपर्स और खिलाड़ियों का सम्मान, ग्रेटर नोएडा में प्रतिभाओं का जलवा

मुख्य अतिथि अतुल प्रधान ने अपने संबोधन में स्वर्गीय जतन प्रधान के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, "स्वर्गीय जतन प्रधान ने हमेशा गरीब और मजदूरों की आवाज को बुलंद किया। डॉक्टर विकास और उनकी टीम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके कार्य को आगे बढ़ा रही है।" पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और अन्य वक्ताओं ने भी जतन प्रधान के कार्यों की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। स्वर्गीय नेताजी जतन प्रधान की जयंती के मौके पर चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने ग्रेटर नोएडा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश नवाब सिंह नागर ने की।

प्रतिभाओं का सम्मान:
कार्यक्रम में यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के टॉपर्स, 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले बच्चों, और विभिन्न खेलों में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक डॉक्टर विकास प्रधान और आलोक नागर ने बताया कि नेताजी की जयंती पर यह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है ताकि क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा सके।

स्वर्गीय नेताजी जतन प्रधान की जयंती के मौके पर चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने ग्रेटर नोएडा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

मुख्य अतिथि का संदेश:
मुख्य अतिथि अतुल प्रधान ने अपने संबोधन में स्वर्गीय जतन प्रधान के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “स्वर्गीय जतन प्रधान ने हमेशा गरीब और मजदूरों की आवाज को बुलंद किया। डॉक्टर विकास और उनकी टीम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके कार्य को आगे बढ़ा रही है।” पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और अन्य वक्ताओं ने भी जतन प्रधान के कार्यों की सराहना की और इस प्रकार के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

स्वर्गीय नेताजी जतन प्रधान की जयंती के मौके पर चौधरी जतन सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने ग्रेटर नोएडा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस अवसर पर सुखबीर प्रधान, ग़ज़ब सिंह प्रधान, बाल किशन प्रधान, प्रताप नागर, राजे प्रधान, वेद प्रधान, सतीश प्रमुख, राज सिंह प्रधान, रविंदर प्रधान, लीला नागर, धनीराम नागार, बाबू प्रधान, नासिर प्रधान, ज्योति भडाना, आलोक नागर, ब्रजेश भाटी, कृष्ण नागर, लोकेश भाटी, नरेंद्र भाटी, संजय कसाना, मनीष खारी, मनीष नागर, सुगम चेची, संदीप चंदीला, प्रदीप भाटी, विपिन कसाना, नितिन प्रधान, निक्की झटटा, विकेश यादव, उमेश राणा, मोहित भाटी, जगत बीडीसी, अनुज नागर, अनिल कसाना, सी पी सोलंकी, भारत नागर, पूनम भाटी, विधु गोस्वामी, एडवोकेट अर्चना सिंह, रफीक़ क़ुरैशी, वीरेंद्र चंदेल सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे।

#TalentRecognition #GreaterNoidaEvent #JatanPradhanJayanti #RaftarToday

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button