ग्रेटर नोएडाशिक्षा

Greater Noida Zeta News : वनस्थली पब्लिक स्कूल, में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। वनस्थली पब्लिक स्कूल, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल ने चंद्रयान-2 की सफलता की प्रथम वर्षगांठ का उत्सव आयोजित किया।

कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भारत के चंद्रयान मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि कैसे चंद्रयान-2 के सफल परीक्षण के माध्यम से भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक प्रगति को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।

सत्र के दौरान, चंद्रयान-2 के मिशन की चुनौतियों और उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे बच्चों में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ी और उन्हें गर्व महसूस हुआ कि उनका देश अंतरिक्ष में बड़ी सफलताएँ प्राप्त कर रहा है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य, मिसेज़ सना जैन ने इस अवसर पर सभी बच्चों को बधाई दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्या के इस प्रेरणादायक संदेश से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का संकल्प लिया।

हैशटैग: #GreaterNoida #RaftarToday #Noida #Zeta1 #VansthaliSchool #School #RaftarTodayNews

👆 YouTube

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button