आम मुद्दे

भारत सुपर इकोनॉमी पावर बनने की ओर अग्रसर है, देश के लिए आजादी के 75 साल पूरा करना गौरव की बात – डॉ महेश शर्मा,पूर्व केंद्रीय मंत्री

नोएडा, रफ़्तार टुडे। गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने आज मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट और अन्य मुद्दे पर चर्चा की। सांसद डॉ महेश शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पत्रकार समाज का आईना होता है उसी रूप में किसी देश का बजट उस देश का नेतृत्व, उस नेतृत्व की नियत और उस नेतृत्व की नीतियों का एक झलक होता है।

उन्होंने कहा कि किसी देश के लिए आजादी के 75 साल पूरा करना गौरव की बात है‌। आजादी के अमृत काल के इस बजट के विशेष तौर पर कुछ महत्व है। पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे भी काम करने का मौका मिला है। हमारे संतों और महापुरुषों ने आजादी के उन क्रांति वीरों ने जिन्होंने आजादी दिलाई थी उनके कल्पनाओं के अनुरूप एक विश्व गुरु बनकर भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। यह हम सबके लिए एक गर्व और गौरव की बात है और इसमें हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत बड़ा मार्गदर्शन सोच और सोच सिर्फ बजट पेश करना, सोच सिर्फ देश को चलाना प्रधानमंत्री बनना नहीं, जिसकी कल्पना पार्टी की स्थापना के समय हुई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने पार्टी की स्थापना की थी, उन्होंने दो कल्पना की थी अंतोदय- पायदान की आखरी सीढ़ी पर खड़े व्यक्ति तक आजादी की रोशनी की किरण पहुंचेगी। ये कल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना की थी। आज दोनों के ही विषय का सपना साकार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई तब भारत ने अपनी आर्थिक उन्नति गति को आगे बढ़ाए रखा। 2015 में जब हम आए तो जीडीपी ग्रोथ दसवें नंबर पर था और आज हम पांचवें स्थान पर हैं। 67 वर्षों में इस देश की अर्थव्यवस्था एक बिलियन डॉलर तक पहुंची और आज हमारी कल्पना 7 सालों में ही 5 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच चुकी हैं। आज हम बहुत अच्छे गति से आगे बढ़ रहे हैं। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी ग्रोथ 16% रहा यह हमारे लिए गौरव की बात है। आज हर 2 सेकेंड में 3 नए लोग इंटरनेट से जुड़ रहे हैं और जिसमें से 2 ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि पहले नॉर्थ-ईस्ट विकास की गति से दूर था। पहले बहुत छोटा स्थान नॉर्थ इसको मिलता था और आज त्रिपुरा जैसे राज्यों में जहां मात्र 10 लाख घर है। 4 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया गया है। जल मिशन योजना को पूरा किया गया है। गरीब को क्या चाहिए। गरीब को ‘गरीबी हटाओ’ का नारा नहीं बल्कि उन्हें रहने के लिए घर और उस घर में बिजली, गैस सिलेंडर और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं चाहिए। विश्व में सबसे ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन आज हमारे देश में होता है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की स्कीम का सबसे बड़ा योगदान कोरोना काल में रहा है। अगर बैंक खाता ना खुला होता, कल्पना कीजिए कोरोना काल में लोग एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर नहीं जाते थे वहां करोड़ों का ट्रांसफर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की स्कीम से सीधे लोगों के खाते में पहुंचा। उत्तर प्रदेश ग्लोबल समिट में लगभग 31 लाख का निवेश हुआ है। विश्वास है देश के लिए विश्व के लोगों का हमारे देश के प्रति आर्थिक प्रगति में। उस निवेश का 28% हिस्सा गौतमबुद्ध नगर इलाके का भी रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हम सुपर इकोनामी पावर बनने की ओर अग्रसर हैं। यह बजट इज ऑफ लिविंग का बजट है। आम आदमी की जरूरत को पूरा करने वाला, उनके जीवन में खुशियां लाने वाला बजट है, ये बजट ग्राम विकास का बजट है, ये बजट कृषि विकास का बजट है, ये बजट समग्रता का बजट है। ये बजट में सभी के कल्याण के साथ साथ न्याय, समानता, सम्मान का बजट है और आम व्यक्ति को समान अवसर मिलने का बजट है।

आगे डॉ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा इस बजट के माध्यम से पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करते हुए आम आदमी के लिए जो सीमा थी ₹500000 उसे बढ़ा कर अब ₹700000 कर दी गई है। ये उनकी सोच है कि इस देश का मध्यम वर्ग इस बजट का फायदा उठा सके। एक समय था जब गरीब के हाथों में गेहूं, ज्वार, बाजरा, रावी और चना आता था आज विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरे नंबर का निर्यातक देश मिलेट्स का भारत बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स वर्ष घोषित किया। 30 लाख करोड़ रुपए का कृषि ऋण का लक्ष्य बढ़ाकर पशुपालन को भी नई ऊंचाई और नई पहचान दिलाने का प्रधानमंत्री का सपना है। अब महिलाओं को ₹200000 की बचत पर 7.5% ब्याज की दर है।

उन्होंने कहा कि रेलवे के नाम पर 240000 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। किसी ने कल्पना नहीं किया था कि नॉर्थ ईस्ट के कोने-कोने तक रेल पहुंचेगी। नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में पहले की सरकार देखने नहीं जाया करती थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना की मॉनिटरिंग करते हैं। ऐसे प्रोजेक्ट जिन्हें 15-20 साल पहले शुरू करने की घोषणा की गई थी आज प्रधानमंत्री उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं।

आखिरी में सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि 6.8 प्रतिशत जीडीपी का हिस्सा पर्यटन से आता है। भारत एक ऐसा देश है जिसके पास पर्यटन के लिए सब कुछ है। पर्यटन क्षेत्र में भविष्य भी है। पर्यटन को किस तरह से देश आर्थिक मजबूती का मुख्य कारण बनाए जाए इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष सोच है। आज गौतमबुद्ध नगर पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान बनाने जा रहा हैं। विश्व का सबसे बड़ा और एशिया का छठा नंबर का एयरपोर्ट जो दिल्ली से ढाई गुना और मुंबई से साढ़े 3 गुना बड़ा है। ये सपना ही था जो अब साकार हो रहा है।आज हमारे पास विश्व का सबसे बड़ा और संपूर्ण हवाई अड्डा है। कोई भी हवाई अड्डा तब पूरा होता है जब उसके तीनों अंग पूरे हो जाएं। यात्रियों की सेवा, हवाई जहाज की रिपेयर एमआरओ मेंटेनेंस की सेवा और कार्गो की सेवा, जब ये तीनों किसी हवाई अड्डे पर होता है तो वो संपूर्ण हवाई अड्डा होता है और यहां का हवाई अड्डा संपूर्ण हवाई अड्डा है जिसमें तीनों अंग है। कुल मिलाकर यह बजट आजादी के 100वें साल की संकल्पनाओं का बजट है। आने वाले 25 से 30 वर्षों में जब हम आजादी का 100वां वर्ष मना रहे होंगे तो देश कहां होगा किस दिशा में जाएगा यह उस सपनों का बजट है।

Gaurav sharma
Raftar

Related Articles

Back to top button